महोबा: नीलगाय का शिकार करने के लिए चलाई गोली? खेत में काम कर रही गर्भवती महिला को जा लगी

नाहिद अंसारी

• 05:28 AM • 01 Jan 2023

Mahoba News: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में नीलगाय का शिकार कर रहे शिकारियों की गोली से खेत में काम कर रही एक गर्भवती महिला…

UPTAK
follow google news

Mahoba News: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में नीलगाय का शिकार कर रहे शिकारियों की गोली से खेत में काम कर रही एक गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक, महिला के अचानक पेट में गोली लग गई. घायल महिला को इलाज के लिए फौरन जिला अस्पताल रेंफर किया गया. महिला की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है, जबकि गोली मारने वाले आरोपी शिकारी मौके से फरार हो गए हैं.

यह भी पढ़ें...

ये है मामला

दरअसल ये पूरा मामला पनवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव कोहनियां से सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक यहां रहने वाले भूपेंद्र सिंह राजपूत अपनी पत्नी के साथ अपने खेत में थे. महिला खेत में चारा काट रही थी. आरोप है कि तभी पास में ही नीलगाय का शिकार कर रहे कुछ शिकारियों द्वारा नीलगाय को मारने के लिए गोली चलाई गई जो सीधी जाकर महिला को लगी.

गोली लगते ही महिला अचेत होकर गिर गई और तड़पने लगी. गोली चलने की आवाज और पत्नी चीख सुनकर पति मौके पर पहुंचा. घायल महिला को लेकर फौरन परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे. महिला की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेंफर कर दिया गया.

पति ने ये बताया

इस पूरे मामले पर घायल महिला के पति भूपेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि, “बिजरारी गांव का रहने वाला फरीद सहित अन्य शिकारी नीलगाय का शिकार कर रहे थे. उसके द्वारा दो फायर किए गए. गोली लगने से उसकी पत्नी घायल हो गई है और सभी आरोपी शिकारी मौके से फरार हो गए.”

आपको बता दें कि नीलगाय के शिकार पर न केवल रोक है बल्कि यह अपराध भी है. इसके बाद भी शिकारी नीलगाय का शिकार खुलेआम कर रहे है. इसी हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.

जिला अस्पताल  चिकित्सा अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया की, “गोली महिला के पेट में लगी है. उसकी और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की हालत गंभीर है. इसी लिए उसे झांसी रेंफर किया गया है.”

महोबा के CO सदर राम प्रवेश राय ने बताया की, “मामला संज्ञान में है. गोली चलाने वालो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. आरोपी को जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा.”

महोबा: इस सरकारी स्कूल में सिर्फ लड़कियों को ही क्यों दिखता है भूत? खुद उनसे ही जान लीजिए

    follow whatsapp
    Main news