कौशांबी में मां-पिता ने अपनी ही बेटी पर कर दिया जानलेवा हमला…इस कांड की वजह जान चौंक जाएंगे

अखिलेश कुमार

28 Sep 2025 (अपडेटेड: 28 Sep 2025, 01:06 PM)

UP News: यूपी के कौशांबी से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक माता-पिता ने अपनी ही बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया.

Kaushambi, Kaushambi news, Kaushambi crime, Kaushambi police, up news, up crime news, कौशांबी, कौशांबी न्यूज, कौशांबी क्राइम, यूपी न्यूज, यूपी क्राइम

Kaushambi

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी से दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है. यहां मां-पिता ने अपनी ही बेटी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह मौत से लड़ रही है. बताया जा रहा है कि बेटी का गांव के ही एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिससे परिजन नाराज थे. इसी वजह से मां-पिता ने अपनी ही बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया.

यह भी पढ़ें...

बेटी पर हमला करने के बाद फरार हुए मां-पिता

ये हैरान कर देने वाला मामला कौशांबी के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र से सामने आया है. यहां शनिवार शाम को एक गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब 35 वर्षीय महिला पर उसके ही माता-पिता ने धारदार हथियार से हमला कर दिया.

चीख-पुकार सुनकर जब पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो महिला खून से लथपथ जमीन पर पड़ी हुई थी. हमला कर आरोपी मां-पिता वहां से फरार हो गए. महिला को नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही एएसपी राजेश सिंह, सीओ कौशांबी जेपी पांडेय और पश्चिम शरीरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

घरेलू विवाद के बाद मायके रह रही थी युवती

मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता की शादी 4 साल पहले पर्सीपुर गांव के अखिलेश से हुई थी. घरेलू विवाद के चलते वह मायके में रह रही थी. इस बीच उसका गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध हो गया. पीड़िता ने अपना घर छोड़ दिया और अपने प्रेमी के साथ चली गई. इसी बात से माता-पिता भड़के हुए थे.

पहले बेटी को घर बुलाया और फिर…

बताया जा रहा है कि 4 दिन पहले ही मां-पिता ने बेटी को बहला-फुसलाकर, उसे घर बुलाया था. इस दौरान जब वह अपने मायके आ गई तभी मौका पाते ही मां-पिता ने उसपर धारदार हथियार से हमला कर दिया. अब पुलिस आरोपी मां-पिता को खोज रही है.

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर कौशांबी सीओ जेपी पांडेय ने बताया, मां-पिता ने बेटी पर हमला किया है. मामले की जांच की जा रही है. आरोपी फरार हैं. उनकी तलाश की जा रही है.