गोंडा में भाजपा विधायक बावन सिंह और ब्लॉक प्रमुख भवानी शुक्ला के समर्थकों के बीच जमकर हुई मारपीट और पथराव, क्यों हुआ ये झगड़ा?

अंचल श्रीवास्तव

24 Sep 2025 (अपडेटेड: 24 Sep 2025, 09:20 AM)

उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में BJP विधायक बावन सिंह और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ला के समर्थक आपस में मारपीट करते नजर आ रहे हैं.

Gonda News

Gonda News

Google CTA

उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में BJP विधायक बावन सिंह और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ला के समर्थक आपस में मारपीट करते नजर आ रहे हैं. बता दें कि ये बवाल कटरा बाजार में जीएसटी में हुई कमी को लेकर धन्यवाद कार्यक्रम के दौरान हुआ था. इसी दौरान समर्थकों के बीच तनाव इतना बढ़ गया कि लोगों ने एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट करते हुए पथराव कर दिया जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं.

यह भी पढ़ें...

कटरा बाजार में बवाल बढ़ने पर दोनों पक्षों के सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई. मौजूद पुलिस कर्मियों ने किसी तरह से स्थिति को नियंत्रण में किया. सूचना पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और एसपी विनीत जायसवाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और माहौल को शांत कराया.

बीजेपी विधायक ने लगाए आरोप

विधायक बावन सिंह ने आरोप लगाया कि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ला ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर कार्यक्रम हॉल में ताला लगवा दिया था. जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के हस्तक्षेप के बाद ताला खोला गया. इसके बाद जब विधायक अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो नारेबाजी शुरू हो गई. देखते ही देखते यह विवाद मारपीट और पथराव में बदल गया. विधायक बावन सिंह ने कहा कि 'मैं मुख्यमंत्री और प्रदेश संगठन से मिलने कल लखनऊ जाऊंगा अपने कार्यकर्ताओं को न्याय दिलाऊंगा. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि 'कहने को यह भाजपा में बने हैं और भाजपा में रहकर 2022 के चुनाव में हमें हराने का काम किया. लेकिन यह कुछ लोगों के पाले हुए हैं जो पैसा खाते हैं. यह अराजकता नहीं होने दूंगा.'

पुलिस ने दिया ये अपडेट

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि 'जनप्रतिनिधियो के समर्थक आपस में भिड़े हैं. अभी तक 5 लोगों को मेडिकल के लिए भेजा गया है. दोनों के बीच प्रतिद्वंदिता काफी समय से चल रही थी. दोनों पक्षों के तरफ से शिकायती पत्र दिए गए हैं. घटना से संबंधित वायरल वीडियो और फोटो समेत सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें:  जेल से निकलने के बाद आजम खान की पुलिस से हो गई भिड़ंत! भड़कने का नया वीडियो आया सामने