बागपत में सीनियर IAS अफसर का पिता महिला संग आपत्तिजनक हालत में मिला! पकड़े जाने पर करने लगा ये काम

मनुदेव उपाध्याय

• 02:05 PM • 25 Oct 2025

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक अफसर का पिता महिला संग बंद कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया. मोहल्लेवालों ने दरवाजा खुलवाकर दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया और माफी मंगवाई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

UP Tak
Google CTA

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक अफसर का पिता एक महिला के साथ बंद कमरे में रंगरलियां मनाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया. जब मोहल्ले के लोगों को कमरे से संदिग्ध आवाजें सुनाई दीं तो उन्होंने पहले वीडियो बनाया और फिर दरवाजा खुलवाया. जैसे ही दरवाजा खुला, अंदर का नज़ारा देखकर सबके होश उड़ गए. 

यह भी पढ़ें...

स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह व्यक्ति एक वरिष्ठ आईएएस अफसर का पिता है. बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से इलाके में आता-जाता था और कुछ लोगों को उस पर पहले से शक था.

मोहल्लेवालों ने लिया घेर 

दरवाजा खुलते ही मोहल्ले के लोग अंदर घुस गए और दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया. देखते ही देखते आसपास भीड़ जुट गई. माहौल तनावपूर्ण हो गया तो आरोपी व्यक्ति हाथ जोड़कर बार-बार माफी मांगने लगा. लोगों ने मौके पर ही वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें वह माफी मांगते हुए नजर आ रहा है.

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि यह व्यक्ति पहले भी अलग-अलग महिलाओं के साथ आता-जाता देखा गया था लेकिन इस बार उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया. कुछ लोगों ने कहा कि वह अपने बेटे के अफसर होने का रौब दिखाकर लोगों पर दबदबा बनाने की कोशिश करता था, मगर इस बार उसे जनता ने सबक सिखा दिया. 

वीडियो हुआ वायरल

मोहल्ले के लोगों ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में आरोपी व्यक्ति को माफी मांगते हुए और महिला को घबराई हालत में देखा जा सकता है. घटना के बाद से इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है. लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. कोई इसे नैतिक गिरावट बता रहा है तो कोई इसे रसूखदारों की करतूत का नतीजा कह रहा है.

प्रशासन ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया

इस पूरे मामले पर फिलहाल पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. स्थानीय लोग इस घटना पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर लोग अफसर और उसके परिवार की नैतिक जिम्मेदारी पर सवाल उठा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: कौन हैं IPS आशना चौधरी जिन्होंने मथुरा के स्पा सेंटरों पर छापा मारकर मचाया हड़कंप?