हापुड़ में शादी टूटी तो रात में दीवार फांदकर घर में घुसा हर्ष भाटी, सो रही 2 सगी बहनों के साथ कर डाला खौफनाक काम!

देवेंद्र शर्मा

• 01:29 PM • 30 Aug 2026

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में शादी का रिश्ता टूटने से नाराज लड़का पर दो सगी बहनों पर तेजाब फेंकने का गंभीर आरोप लगा है. घटना सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है.

Hapur Acid Attack Case

Hapur Acid Attack Case (Photo AI Generated)

Google CTA

Hapur Acid Attack Case: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में शादी का रिश्ता टूटने से नाराज लड़का पर दो सगी बहनों पर तेजाब फेंकने का गंभीर आरोप लगा है. घटना सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है. आरोप है कि एक लड़का देर रात दीवार फांदकर घर में दाखिल हुआ, जहां दोनों बहनें सो रही थीं. इसके बाद उसने दोनों पर तेजाब फेंक दिया और मौके से फरार हो गया. हमले में दोनों बहनें गंभीर रूप से झुलस गईं. उन्हें इलाज के लिए पहले अस्पताल ले जाया गया और हालत गंभीर होने पर मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. पुलिस ने नामजद आरोपी हर्ष भाटी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें...

नशे की बात सामने आने पर टूटी शादी

परिजनों के मुताबिक परिवार ने अपनी एक बेटी का रिश्ता हापुड़ के आवास विकास इलाके में रहने वाले हर्ष भाटी के साथ तय किया था. बताया गया कि बाद में परिवार को लड़के के नशा करने की जानकारी मिली. इसके बाद परिजनों ने शादी का रिश्ता खत्म कर दिया. परिवार का आरोप है कि रिश्ता टूटने से हर्ष नाराज था. इसी नाराजगी के चलते उसने कथित तौर पर इस वारदात को अंजाम दिया. हालांकि, पुलिस जांच के बाद ही हमले की पूरी वजह साफ हो पाएगी.

सो रही बहनों पर डाला तेजाब

बताया जा रहा है कि देर रात दोनों बहनें घर में सो रही थीं. इसी दौरान आरोपी कथित तौर पर दीवार फांदकर घर के अंदर पहुंचा. आरोप है कि उसने सो रही दोनों बहनों पर तेजाब फेंक दिया. तेजाब पड़ते ही दोनों बुरी तरह झुलस गईं और घर में चीख-पुकार मच गई. उनकी हालत देखकर परिवार के लोग तुरंत उन्हें इलाज के लिए लेकर निकले. गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को मेरठ मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है.

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

वारदात की सूचना मिलने के बाद सिंभावली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस के मुताबिक, डायल-112 के जरिए माधापुर गांव में दो युवतियों पर तेजाब डालने की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवतियों का मेडिकल कराया. परिजनों की ओर से दी गई तहरीर में शादी का रिश्ता तय होने और बाद में टूटने की बात का भी उल्लेख किया गया है. पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

पुलिस पूछताछ जारी

सिंभावली थाना प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया कि आरोपी लड़का हर्ष को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. वहीं, गढ़ के सीओ राहुल यादव के मुताबिक, परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और नामजद आरोपी को पुलिस हिरासत में लिया गया है. इस घटना के बाद पीड़ित परिवार सदमे में है. दोनों बहनों का मेरठ मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है और परिवार की चिंता फिलहाल उनकी हालत को लेकर है. पुलिस आरोपी से पूछताछ के साथ घटनास्थल और शिकायत में बताए गए तथ्यों की जांच कर रही है.