बागपत ASP प्रवीण सिंह नोट निकालकर बोले- भैया, तुम्हारे पैसे नहीं दिए तो पाप लगेगा... अब जमकर हो रही तारीफ

मनुदेव उपाध्याय

21 Oct 2025 (अपडेटेड: 21 Oct 2025, 01:27 PM)

दीपावली का त्योहार खत्म हो चुका है. लेकिन इससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज अभी भी लगातार सामने आ रहे हैं. इस बीच बागपत जिले का भी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बागपत के एएसपी प्रवीण सिंह दीवाली के लिए दीए खरीदते नजर आ रहे हैं.

Baghpat Viral Video

Baghpat Viral Video

Google CTA

दीपावली का त्योहार खत्म हो चुका है. लेकिन इससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज अभी भी लगातार सामने आ रहे हैं. इस बीच बागपत जिले का भी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बागपत के एएसपी प्रवीण सिंह दीवाली के लिए दीए खरीदते नजर आ रहे हैं. लेकिन इस वीडियो में जिस बात की सबसे अधिक चर्चा है वो है एएसपी प्रवीण सिंह के दरियादिली की. दरअसल एएसपी प्रवीण सिंह ने दुकानदार से दीया खरीदने के बाद उसे 500 रुपये का नोट पकड़ा दिया. हालांकि दुकानदार ने पैसे लेने से इनकार कर दिया. इसपर एएसपी प्रवीण सिंह ने कहा कि 'अगर तुम्हारे पैसे नहीं दिए तो मुझे पाप लगेगा.' एएसपी प्रवीण सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.वहीं सोशल मीडिया पर लोग उनके इस अंदाज की तारीफ भी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

एएसपी प्रवीण सिंह का वीडियो वायरल

यह दिल छू लेने वाला मामला बागपत शहर के मुख्य बाजार का है.दीपावली के मद्देनजर एएसपी प्रवीण सिंह चौहान अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त पर निकले थे. गश्त के दौरान उनकी नजर सड़क किनारे एक रेहड़ी पर सजे मिट्टी के दीयों पर पड़ी. एएसपी प्रवीण सिंह चौहान अपनी गाड़ी से उतरे और मुस्कुराते हुए दीये खरीदने के लिए आगे बढ़े. उन्होंने दुकानदार को बिना कुछ पूछे जेब से 500 रुपये का नोट निकालकर थमा दिया. दुकानदार हैरान था और उसने कहा कि दीयों की कीमत इससे काफी कम है और उसने पैसे लेने से मना कर दिया.

'मुझे पाप लगेगा'

इसके बाद एएसपी ने मुस्कुराते हुए 200 रुपये का नोट दुकानदार के हाथ में थमाया और कहा कि 'भैया, तुम्हारे पैसे नहीं दिए तो मुझे पाप लगेगा.' यह कहकर एएसपी आगे बढ़ गए. एएसपी की इस सादगी और दरियादिली को देखकर दुकानदार के चेहरे पर खुशी और सम्मान की मुस्कान थी. जबकि मौके पर मौजूद लोग भी इस नज़ारे को देख मुस्कुरा दिए. इस पूरे वाकये को बागपत की सीओ श्रेष्ठा ठाकुर ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया.जब एएसपी की नजर कैमरे पर पड़ी तो वह हल्के से मुस्कुराए और बोले 'ये क्या तुम वीडियो बना रही हो.' यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर पहुंचा यह तुरंत वायरल हो गया.बागपत के एएसपी प्रवीण सिंह चौहान का यह अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है और लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: लखनऊ में शुभम गौतम को आया शिल्पा और पूजा का कॉल फिर इस लड़के के साथ गजब के कांड हो गए