देवरिया की अब्दुल गनी शाह मजार को बुलडोजर से तोड़ दिया! क्या है विवाद? SDM श्रुति शर्मा ने मौके से ये बताया

राम प्रताप सिंह

12 Jan 2026 (अपडेटेड: 12 Jan 2026, 02:33 PM)

Bulldozer action on Deoria Abdul Ghani Shah Mazar. यूपी के देवरिया में अब्दुल गनी शाह मजार पर बुलडोजर चल रहा है. मौके पर पुलिस बल भी है. जानिए आखिर इस मजार को लेकर क्या विवाद था?

Deoria, Deoria News, Deoria Police, Bulldozer ran on Deoria Mazar, Deoria SDM, Bulldozer ran on Mazar in Deoria, UP News, देवरिया, देवरिया न्यूज, देवरिया पुलिस, देवरिया मजार पर चला बुलडोजर

UP News

Google CTA

Bulldozer Action on Deoria Abdul Ghani Shah Mazar: देवरिया शहर के रेलवे ओवरब्रिज के पास मौजूद अब्दुल गनी शाह बाबा की मजार को गिराने का काम शुरू कर दिया गया है. बता दें कि इस मजार को लेकर यहां के भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास भी गए थे और उनसे मामले की शिकायत की थी.  

यह भी पढ़ें...

पहले ये वीडियो और फोटो देखिए

एसडीएम मौके पर पहुंचीं.

दरअसल ये मजार अवैध अतिक्रमण पर बनाई गई थी.  ये विवाद कोर्ट में भी चल रहा था. एएसडीएम कोर्ट में मजार को लेकर फैसला भी आया था और माना गया था कि मजार का निर्माण सरकारी जमीन पर किया गया है. बता दें कि अब इस मजार को हटाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: बीच रोड पत्नी और मासूम बच्चों के सामने 20 मिनट तक पीटकर छीन ली गई कोर्ट क्लर्क राशिद की जिंदगी, कौन थे ये दरिंदे?

मजार पर चल रहा है बुलडोजर

देवरिया शहर स्थित रेलवे ओवरब्रिज से सटी मजार के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई शुरू हो गई है. 3 बुलडोजर अवैध अतिक्रमण को हटा रहे हैं. बता दें कि ये कार्रवाई रोकने के लिए एसडीएम कोर्ट में वाद भी दायर किया गया था. जांच में सामने आया था कि ये मजार सरकारी जमीन पर बनाई गई थी. कोर्ट ने जांच में ये भी पाया कि इसका नक्शा भी पास नहीं था. ऐसे में मजार कमेटी को कोर्ट से झटका लगा था. इसके बाद जिला प्रशासन की तरफ से मजार कमेटी से कहा गया था कि वह खुद ही मजार को हटा लें. बता दें कि अब मजार को हटाया जा रहा है. 

एसडीएम ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर एसडीएम श्रुति शर्मा ने बताया, तोड़फोड़ की कार्रवाई पूरी तरह से कानूनी प्रक्रियाओं के अनुसार और शांतिपूर्ण ढंग से की गई. इलाके में स्थिति पूरी तरह से सामान्य है. 

दूसरी तरफ मजार कमेटी के अध्यक्ष राशिद खान का कहना है कि वह कोर्ट के आदेश का पालन कर रहे हैं और प्रशासन को पूरा सहयोग दे रहे हैं.