मुरादाबाद में बुर्का पहने महिला से सरेराह की गई गंदी हरकत... सीसीटीवी से खुला राज और मुठभेड़ के बाद धरा गया आरोपी नौशाद

Moradabad News: मुरादाबाद के मुगलपुरा में बुर्का पहने महिला के साथ छेड़छाड़ और हमला करने वाले आरोपी नौशाद को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. जानें पूरी घटना.

यूपी तक

01 May 2026 (अपडेटेड: 01 May 2026, 02:59 PM)

follow google news

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. मुगलपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने दिनदहाड़े बुर्का पहने महिला के साथ अभद्रता और हमला किया. पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें...

सुनसान गली में पीछा कर किया हमला

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी नौशाद महिला का पीछा करते हुए एक सुनसान गली में दाखिल होता है. वहाँ मौका पाकर वह महिला पर हमला कर देता है और उसके साथ गंदी हरकत करता है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया और आरोपी की धरपकड़ के लिए टीमें गठित की गईं.

पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल

पुलिस की टीम जब आरोपी नौशाद की तलाश में जुटी थी, तब उसने खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिससे नौशाद घायल हो गया. इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया.

  • आरोपी की पहचान: पकड़ा गया आरोपी नौशाद कटघर इलाके का रहने वाला है.
  • बरामदगी: पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं.
  • जुर्म कबूला: पूछताछ के दौरान नौशाद ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है.
  • सुरक्षा पर सवाल और पुलिस का कड़ा संदेश

इस घटना ने शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि, पुलिस की त्वरित और सख्त कार्रवाई ने अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा.