मुरादाबाद का सतपाल तेज बहाव में बह गया, 22 घंटे बाद SI धर्मेंद्र ने उसे कैसे बचा लिया?

जगत गौतम

11 Aug 2025 (अपडेटेड: 11 Aug 2025, 02:39 PM)

मुरादाबाद में रजेड़ा नदी के तेज बहाव में फंसे युवक सतपाल को पुलिस और गोताखोरों ने 22 घंटे बाद सुरक्षित बचा लिया. रक्षाबंधन के दिन पुल पार करते हुए तेज बहाव में बहा युवक, जो पेड़ की डालियों में फंस गया था.

UPTak
Google CTA

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एक युवक के साथ हुई घटना ने सभी को हिला दिया. बता दें कि मुरादाबाद जिले में रक्षाबंधन के दिन एक चमत्कारिक बचाव अभियान देखने को मिला जब रजेड़ा नदी के तेज बहाव में बह गया एक युवक 22 घंटे तक पेड़ की डालियों पर फंसा रहा. पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से आखिरकार उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. क्या है पूरा मामला आगे जानिए. 

यह भी पढ़ें...

मामा के घर जा रहा था सतपाल

यह मामला सम्भल जिले के थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी सतपाल का है. बता दें कि सतपाल  रक्षाबंधन के दिन अपने मामा के गांव दुपेडा मझरा जा रहा था. रास्ते में उसे रजेड़ा नदी पार करनी थी लेकिन नदी में पानी का बहाव बेहद तेज था. प्रशासन ने पहले से ही रौण्डा झौण्डा चौराहे से मूंढापांडे जाने वाले रास्ते को बंद कर रखा था लेकिन सतपाल ने चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए पुल पार करने की कोशिश की. 

तेज बहाव में बह गया सतपाल 

जैसे ही सतपाल ने पुल पार करना चाहा, वह तेज बहाव में बह गया. सौभाग्य से वह नदी किनारे एक बड़े पेड़ की डालियों में फंस गया और जान बचाने के लिए रातभर वहीं पर टिका रहा. हैरानी की बात यह रही कि सतपाल के पास फोन था और उसने खुद अपने भाई वीरपाल को कॉल कर डूबने की जानकारी दी. इसके बाद वीरपाल ने तुरंत रौण्डा झौण्डा पुलिस चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अपनी टीम और स्थानीय गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे. 

22 घंटे बाद मिला सतपाल 

रेस्क्यू टीम ने सतपाल का नाम पुकारा जिससे आवाज सुनकर सतपाल ने मदद के लिए गुहार लगाई. लगभग 22 घंटे की मशक्कत के बाद, गोताखोरों ने सतपाल को पेड़ से नीचे उतारा और सुरक्षित रूप से उसके परिवार के हवाले कर दिया.

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में बाढ़ का कहर, 67 गांवों में भरा पानी, आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने शुरू की 'बोट एम्बुलेंस'