Mirzapur News: रेलवे पुलिया के नीचे जलभराव से विंध्याचल धाम का रास्ता बाधित, गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की बढ़ी मुश्किलें

Newzo

• 01:41 PM • 29 Jul 2026

Mirzapur Rain Update: गुरु पूर्णिमा पर विंध्याचल धाम पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं को रेलवे पुलिया के नीचे जलभराव के कारण भारी परेशानी झेलनी पड़ी. पुराने वीआईपी मार्ग पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित रहा. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल निकासी की स्थायी व्यवस्था और समस्या के जल्द समाधान की मांग की.

रेलवे पुलिया के नीचे जलभराव से विंध्याचल धाम का रास्ता बाधित, गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की बढ़ी मुश्किलें

रेलवे पुलिया के नीचे जलभराव से विंध्याचल धाम का रास्ता बाधित, गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की बढ़ी मुश्किलें

Google CTA

Mirzapur News: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को विंध्याचल धाम में दर्शन-पूजन के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. इसी बीच बारिश होने से धाम क्षेत्र के कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई, जिससे श्रद्धालुओं और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

यह भी पढ़ें...

विंध्याचल के पुराने वीआईपी मार्ग पर पटेगरा नाला स्थित रेलवे पुलिया के नीचे बारिश का पानी भर जाने से धाम की ओर जाने वाला मार्ग बाधित हो गया. जलभराव के कारण श्रद्धालुओं को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा. गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच जलभराव ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी.

स्थानीय लोगों के अनुसार रेलवे पुलिया के नीचे जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है. बारिश होते ही यहां पानी जमा हो जाता है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है.लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है.

श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन एवं नगर पालिका प्रशासन से जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने और रेलवे पुलिया के नीचे होने वाले जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि विंध्याचल धाम में देश-प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, ऐसे में प्रमुख मार्गों पर जल निकासी की बेहतर व्यवस्था होना बेहद जरूरी है.