कॉफी में नींद की गोली मिलाकर सुला दिया... मेरठ में पति नदीम हुआ बेहोश तो पत्नी ने प्राइवेट पार्ट पर कर दिया हमला!

उस्मान चौधरी

• 11:06 AM • 09 Oct 2026

Meerut Crime News: मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में पति पर किसी अन्य महिला से दोस्ती और दूसरी शादी के शक में पत्नी ने खौफनाक वारदात को दिया अंजाम. पुलिस ने आरोपी पत्नी शबनम को हिरासत में लिया.

Meerut News

Meerut News

Google CTA

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक से बढ़कर एक वारदातों के आने का सिलसिला थम नहीं रहा है. बीते कुछ सालों में इस जिले से पति-पत्नी के रिश्तों में दरार और फिर क्राइम की खबरें आती रहीं है. अब इस कड़ी में एक और मामला जुड़ गया है. यहां लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में पति के किसी अन्य महिला से दोस्ती होने के शक में पत्नी ने कथित तौर पर चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर कर दिया. गंभीर रूप से घायल पति को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुएआरोपी पत्नी को हिसासत में ले लिया है. वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें...

अब पूरा मामला जानिए

मामला जैद गार्डन क्षेत्र का है. घायल नदीम के मुताबिक, उसकी शादी शबनम से करीब साढ़े सात साल पहले हुई थी. दंपती की अभी कोई संतान नहीं है. नदीम का आरोप है कि उसकी पत्नी को शक था कि वह किसी दूसरी महिला से दोस्ती करता है. इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था. पत्नी को आशंका थी कि संतान नहीं होने पर नदीम दूसरी शादी कर सकता है.

नदीम कॉफी पीने के बाद सोया और हो गया कांड

नदीम ने बताया कि 8 तारीख की रात वह कॉफी पीने के बाद सो गया था. उसका आरोप है कि पत्नी ने कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाया था, जिसके कारण उसे नींद आ गई. इसी दौरान शबनम ने उसके कपड़े उतारकर चाकू से प्राइवेट पार्ट पर कई वार कर दिए. नींद खुलने पर उसे घटना का पता चला. इसके बाद उसे इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल ले जाया गया. पीड़ित के अनुसार, घटना के बाद उसकी पत्नी घर से चली गई थी.

नदीम का कहना है कि पत्नी अक्सर लड़ती थी और कहती थी, "तुझे किसी का नहीं होने दूंगी और अपना भी नहीं रखूंगी. बस्ती वाले ही मुझे मेडिकल अस्पताल लेकर गए थे. पुलिस को सब बता दिया है. नशे में मुझको पता नहीं चला. रात 2:00 बजे के आसपास पता चला."

सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने ये बताया

सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि आठ अक्टूबर को लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक महिला शबनम द्वारा अपने पति के प्राइवेट पार्ट को चाकू से घायल करने का मामला सामने आया था. महिला को पति की किसी अन्य महिला से दोस्ती होने का शक था. इसी बात को लेकर उसने वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: मेरठ में पति की हत्या कर बिस्तर पर सांप छोड़ने वाली पत्नी रविता को कोर्ट ने माना दोषी, 16 अक्टूबर को होगा सजा का फैसला