सिर्फ 5 लाख 96 हजार रुपये में खरीदिए मेरठ में अपना घर, MDA का ये ऑफर कहीं आपसे मिस न हो जाए

हर्ष वर्धन

• 04:47 PM • 01 Aug 2025

मेरठ विकास प्राधिकरण ने लोहियानगर योजना में 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर 10 फ्लैट्स की सूची जारी की है. 25.61वर्ग मीटर के इस फ्लैट की कीमत 8.23 लाख रुपये है. 10% पंजीकरण राशि जमा कर आज ही आवेदन करें.

Meerut MDA Flat Scheme

Meerut MDA Flat Scheme

Google CTA

Meerut MDA Flats: आपको अपना फ्लैट खरीदने का मन है और आपके पास लिमिटेड बजट है तो यह खबर आपके लिए ही है. आपको जानकारी दे दें कि मेरठ विकास प्राधिकरण (MDA) आपके लिए एक शानदार ऑफर लेकर आया है. MDA ने 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर खाली फ्लैट्स को आवंटित करने की इस योजना में इस बार लोहियानगर (Ganga Nagar) स्कीम को शामिल किया है. 30 जुलाई से शुरू हुई इस स्कीम के तहत दुर्बल आय वर्ग वालों के लिए 10 फ्लैट खाली हैं. आप सिर्फ 10% पंजीकरण राशि जमा करके अपने घर का सपना पूरा करने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें...

लोहियानगर में कितने फ्लैट्स हैं खाली? 

  • योजना का नाम: लोहियानगर (फ्लैट)
  • सैक्टर/पॉकेट: पाकेट-सी
  • भवन श्रेणी: दुर्बल आय वर्ग
  • उपलब्ध फ्लैट्स की संख्या: 10
  • क्षेत्रफल:25.61 वर्ग मीटर
  • वर्तमान कीमत: 596700 रुपये
  • पंजीकरण धनराशि (10%): 59670 रुपये

चूंकि फ्लैट्स की संख्या बेहद सीमित है, इसलिए आवंटन की प्रक्रिया पहले आने वाले योग्य आवेदकों के लिए ही होगी. इच्छुक खरीदार जल्द से जल्द अपना आवेदन पंजीकरण शुल्क के साथ जमा कर इस मौके का फायदा उठा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: मात्र 823100 रुपये में बन जाइए मेरठ में घर के मालिक, MDA ने गंगानगर में दिया शानदार ऑफर