Rasik Dulari Sharan New Video: मथुरा-वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में है. अब घटना से जुड़ा एक और CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें 25 सितंबर 2026 की तारीख और सुबह 10:10 बजे का समय दिखाई दे रहा है. फुटेज में रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी को अपना प्राइवेट पार्ट काटने के बाद गुरु कृपा कुंज की सीढ़ियों से ऊपर जाते हुए देखा जा रहा है. इसके बाद वह चौथी मंजिल की तरफ जाता नजर आते हैं.
इससे पहले सामने आए CCTV फुटेज में रसिक दुलारी छत पर कुछ देर बैठ, फिर लेटे और थोड़ा असहज होते दिखे थे और कुछ देर बाद वह चौथी मंजिल से छलांग लगा दिए थे. अब नए वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस जांच में एक नई जानकारी जुड़ गई है.
ADVERTISEMENT
चौथी मंजिल की ओर जाते दिखे दीपक
नए सामने आए CCTV फुटेज में 25 सितंबर की सुबह 10:10 बजे दीपक लोधी गुरु कृपा कुंज की सीढ़ियों से ऊपर जाते दिखाई दे रहे हैं. जानकारी के मुताबिक यह वीडियो उस घटना के बाद का है, जब उन्होंने अपना प्राइवेट पार्ट काटा था. फुटेज में वह सीढ़ियों के रास्ते ऊपर की ओर जाते हैं और चौथी मंजिल पर पहुंचते नजर आते हैं. इसी दिन करीब 10:30 बजे उन्होंने चौथी मंजिल की छत से छलांग लगा दी थी. इसके बाद अन्य साधक उन्हें गंभीर हालत में हाईवे स्थित सर्वोदय हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे.
ये भी पढ़ें- आखिर मौत से पहले संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी के साथ क्या हुआ था? सब कुछ चल गया पता
इससे पहले वाले CCTV में दिखा था दूसरा शख्स
इस मामले में पहले सामने आए करीब 30 सेकंड के CCTV फुटेज में एक दूसरा व्यक्ति भी दिखाई दिया था. फुटेज में दीपक परेशान नजर आते हैं, जमीन पर लेटते हैं और फिर उठकर आगे बढ़ते हैं. इसी दौरान कैमरे में दूसरा शख्स भी दिखाई देता है. कैमरे का एंगल ऐसा था कि उसकी पहचान साफ नहीं हो सकी. इसके बाद यह सवाल उठता रहा कि वह व्यक्ति कौन था और वहां किस वजह से मौजूद था.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या?
दीपक लोधी की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोटों और निजी अंग में गंभीर क्षति का उल्लेख है. शरीर के निचले हिस्से में पांच टांके लगाए जाने की बात भी सामने आई थी. पुलिस का दावा है कि CCTV फुटेज की जांच के आधार पर दीपक ने खुद को नुकसान पहुंचाया था.
परिवार ने जताई हत्या की आशंका
मूल रूप से मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले दीपक करीब दो साल पहले मथुरा-वृंदावन आए थे. उन्होंने प्रेमानंद महाराज को अपना गुरु मानकर दीक्षा ली थी, जिसके बाद उनका नाम रसिक दुलारी शरण पड़ा. परिवार के मुताबिक दीपक का भगवान में गहरा मन लगता था, लेकिन दीक्षा लेने के बाद परिवार से उनका संपर्क कम हो गया. परिवार का आरोप है कि आश्रम जाने के बाद भी उनसे मुलाकात नहीं हो पाती थी और फोन पर भी बातचीत नहीं होती थी. बेटे की मौत के बाद परिवार ने हत्या की आशंका जताई है. दूसरी तरफ पुलिस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल CCTV में दिखने वाला दूसरा व्यक्ति, पोस्टमार्टम में दर्ज चोटें, ग्राइंडर और घटना की पूरी परिस्थितियां जांच का हिस्सा हैं. इन सवालों का अंतिम जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा.
ये भी पढ़ें- प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चली ये नई बात, कूदने से पहले क्यों काटा अपना गुप्तांग?
ADVERTISEMENT











