खाली प्लॉट में पड़ा मिला सचिन यादव की बॉडी, 6 महीने पहले सगे भाई सोनू के साथ जो हुआ था वो सुन रह जाएंगे हैरान

आशीष श्रीवास्तव

05 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:18 PM)

Sachin Yadav Murder News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में 30 वर्षीय सचिन यादव का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया.

Suicide Representational photo

Suicide Representational photo

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में 30 वर्षीय सचिन यादव का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस को उनका शव एक खाली प्लॉट में मिला, जिस पर चोट के निशान भी पाए गए हैं. परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताई है. खास बात यह है कि करीब 6 महीने पहले सचिन के भाई सोनू यादव की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में यह मामला तब सामने आया जब स्थानीय लोगों ने खाली प्लॉट में शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. शरीर पर गहरे चोट के निशान मिलने से मामला संदिग्ध माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें...

परिवार पर दूसरी बार टूटा दुखों का पहाड़

सचिन यादव के परिवार के लिए यह दूसरी बड़ी दुखद घटना है. करीब छह महीने पहले दिवाली के दौरान पीजीआई लखनऊ क्षेत्र के रेवतापुर गांव में उनके भाई सोनू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उस समय पारिवारिक विवाद में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए थे. इस मामले में सचिन के पिता अभी भी जेल में बंद हैं. अब दूसरे बेटे की मौत से परिवार पूरी तरह सदमे में है.

पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप

परिजनों का कहना है कि सचिन की मौत कोई हादसा नहीं, बल्कि पुरानी दुश्मनी का नतीजा है. उनका आरोप है कि सचिन को बेरहमी से पीटा गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई. शव पर मिले चोट के निशान इस बात की ओर इशारा करते हैं. पुलिस भी पुराने विवाद के एंगल से जांच कर रही है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और सबूत जुटाए. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी. पिछले मामले को देखते हुए इस बार पुलिस हर पहलू से सावधानीपूर्वक जांच कर रही है.