लखनऊ में काल बनकर आया ट्रक झोपड़ी पर पलटा, गर्भवती मां, अजन्मा बच्चा, दो बेटे, पति सबकी मौत 

सत्यम मिश्रा

• 10:21 AM • 20 Jul 2024

Lucknow News: लखनऊ के बीबीडी इलाके में देर रात एक ट्रक के अनियंत्रण होने के कारण सड़क किनारे बने झोपड़े पर गिर जाने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई.

Lucknow News

Lucknow News

Google CTA

Lucknow News: लखनऊ के बीबीडी इलाके में देर रात एक ट्रक के अनियंत्रण होने के कारण सड़क किनारे बने झोपड़े पर गिर जाने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है जिन लोगों की मौत हुई उनमें एक 8 माह की गर्भवती महिला थी जिसका नाम नीलम देवी था. उनके पति उमेश और दो बच्चे गोलू और सनी की भी मृत्यु हो गई. हादसा इतना दुखद था कि,8 माह की गर्भवती महिला का पेट फट गया, जिससे मां के कोख में पल रहे बच्चे की भी दुखद मृत्यु हो गई. 

यह भी पढ़ें...

ये सभी बाराबंकी जिले के रहने वाले थे. जीवन यापन के लिए मृतक उमेश मिट्टी का बरतन बनाने के साथ टाइल्स कारीगरी का काम भी करता था और परिवार संग रहता था. मोरंग से लदे ट्रक पलटने की इतनी तेज आवाज आई कि आसपास से रहे लोगों की नींद खुल गई. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पलटे हुए ट्रक को स्थानीय लोगों की मदद से उठाया और उसके नीचे फंसी डेड बॉडी को बाहर निकाला. 

 

 

दुर्घटना में ट्रक ड्राइवर को भी चोटे आई हैं जिसके चलते उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं बीबीडी थाने की पुलिस ने बताया कि,मामले में मृतक के परिवार के तरफ से तहरीर दी गई थी जिसके चलते मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. ट्रक UP 43 BT 1829 को पुलिस ने कब्जे में ले चुकी है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.