लखनऊ: मां ने मोबाइल गेम खेलने से किया मना तो 10 साल के बच्चे ने जीवन ही कर लिया खत्म?

आशीष श्रीवास्तव

• 07:54 AM • 26 Dec 2022

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. 10 साल के मासूम ने कथित आत्महत्या जैसा खौफनाक…

UPTak
Google CTA

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. 10 साल के मासूम ने कथित आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया, क्योंकि उसकी मां ने उसे वीडियो गेम खेलने से मना कर दिया था. इस बात से नाराज मासूम ने कमरे में जाकर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. 10 साल के मासूम की आत्महत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई.

यह भी पढ़ें...

मोबाइल गेम खेलने की थी आदत

मिली जानकारी के मुताबिक, ये हैरत में डालने वाला मामला थाना हुसैनगंज के चितवापुर से सामने आया है. यहां रहने वाली एक महिला अपने पति की मौत के बाद अपने एक बेटे और एक बेटी के साथ अपने पिता के घर रहती हैं. बेटे का नाम आरुष था तो वहीं बेटी की उम्र 12 साल है.

मां के मुताबिक, आरुष कई दिनों से स्कूल नहीं जा रहा था, जिसकी शिकायत स्कूल से भी आई थी. बेटा दिन भर मोबाइल गेम खेलता रहता था. उसकी इस आदत से वह काफी परेशान थी. इस बात से परेशान होकर उसने अपने बेटी की पिटाई कर दी और उससे मोबाइल ले लिया.

मां ने बताया कि,  “मोबाइल लेने के बाद मैं  बाहर चली गई. इस दौरान बेटे ने बहन विदिशा को कमरे के बाहर भेज दिया. इसके बाद बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.“

इस पूरे मामले पर डीसीपी सेंट्रल जोन अपर्णा रजत कौशिक के बताया, “ बेटे से सुसाइड किया है. मां की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है.मां के मुताबिक मोबाइल जायदा खेलता था जिससे मां फटकार लगाती थी.”

लखनऊ: वृद्धा पेंशन नहीं देने पर पोते ने दादी को कुल्हाड़ी से काटा, पिता पर भी किया हमला