लखनऊ के लेवाना होटल में आग, कुछ दिनों पहले ही मिली थी LDA की नोटिस, आज हो गया बड़ा हादसा

कुमार अभिषेक

• 05:48 AM • 05 Sep 2022

Lucknow Levana hotel fire: लखनऊ में सोमवार की सुबह एक बड़ा हादसा सामने आया है. हजरतगंज स्थित लेवाना होटल में भीषण आग लग गई है.…

UP Tak
Google CTA

Lucknow Levana hotel fire: लखनऊ में सोमवार की सुबह एक बड़ा हादसा सामने आया है. हजरतगंज स्थित लेवाना होटल में भीषण आग लग गई है. होटल में फायर डिपार्टमेंट का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. होटले के कमरों की खिड़कियों के शीशे तोड़ लोगों को निकाला जा रहा है और तुरंत अस्पताल पहुंचाने का प्रबंध किया जा रहा है. अभी तक की सूचना के मुताबिक होटल में आग लगने से 2 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. इस बीच यह भी सूचना मिली है कि कुछ दिनों पहले ही लेवाना होटल को एक नोटिस भी मिल चुकी है.

यह भी पढ़ें...

आपको बता दें कि होटल लेवाना को लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा कुछ दिन पहले ही नोटिस दी गई थी. इसके बाद सोमवार को यह बड़ा हादसा सामने आया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने होटल में लगी आग से घायल लोगों से सिविल अस्पताल में मुलाकात की है. सीएम ने घायलों का हाल-चाल जाना है.

‘सुबह पढ़ाई, शाम को जाम’, लखनऊ के कोचिंग सेंटर में चल रही थी हुक्का-शराब, ऐसे खुली पोल

रक्षा मंत्री और लखनऊ से बीजेपी के सांसद राजनाथ सिंह ने भी इस घटना को लेकर ट्वीट किया है. राजनाथ सिंह ने लिखा है कि उन्होंने स्थानीय प्रशासन से स्थिति की जानकारी ली है और राहत कार्यों के लिए वह लगातार संपर्क में हैं.

क्या शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग?

हालांकि अबतक आग लगने के वास्तविक कारण का पता नहीं चल पाया है. वैसे शुरुआती रेस्क्यू के दौरान लखनऊ के डीएम ने बताया था कि ऐसी आशंका है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है. डीएम के मुताबिक लेवाना होटल में कुल 30 कमरे थे जिनमें 18 कमरे भरे हुए थे. होटल में करीब 35-40 लोग मौजूद थे.

लखनऊ के ‘लेवाना’ होटल में लगी आग, उठा भयानक धुआं, अब तक 15 लोगों को किया गया रेस्क्यू