लखनऊ से अहमदाबाद की सभी उड़ानें बंद, क्या खाना खाते स्टूडेंट्स के ऊपर क्रैश हुआ Air India का प्लेन?

यूपी तक

• 04:27 PM • 12 Jun 2025

Air India Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा हो गया. अब ताजा जानकारी ये मिली है कि इस घटना के चलते लखनऊ से अहमदाबाद के लिए सभी उड़ानों के संचालन को अगले आदेश तक रोक दिया गया है. 

Air India Plane Crash

Air India Plane Crash

Google CTA

Ahemdabad Air India Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा हो गया. लंदन जा रहा एअर इंडिया का एक विमान अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे के बाद तुरंत हड़कंप मच गया और कई लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है. अब ताजा जानकारी ये मिली है कि इस घटना के चलते लखनऊ से अहमदाबाद के लिए सभी उड़ानों के संचालन को अगले आदेश तक रोक दिया गया है. 

यह भी पढ़ें...

क्या खाना खाते स्टूडेंट्स के ऊपर क्रैश हुआ Air India का प्लेन?

इस बीच रमीला नामक एक महिला सामने आई है. रमीला का दावा है कि जहां प्लेन क्रेश हुआ वहां मेडिकल स्टूडेंट्स लंच कर रहे थे. गनीमत रही इस दुर्घटना में उसका बेटा बच गया. गुजरात के अहमदाबाद के सिविल अस्पताल पहुंची रमीला ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा, "मेरा बेटा लंच ब्रेक के दौरान हॉस्टल गया था और विमान वहीं दुर्घटनाग्रस्त हो गया. मेरा बेटा सुरक्षित है और मेरी उससे बात हुई है. वह दूसरी मंजिल से कूद गया था इसलिए उसे कुछ चोटें आई हैं." 

विमान में सवार थे 242 लोग

जानकारी के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त हुए इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे. इनमें 230 यात्री, 10 क्रू मेंबर (विमानकर्मी) और 2 पायलट शामिल थे, जिनकी पहचान कैप्टन सुमीत सभरवाल और क्लाइव कुंदर के रूप में हुई है. इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता विजय रूपाणी भी सवार थे. 

हादसे की तस्वीरें देखिए

 

गृह मंत्री अमित शाह ने लिया जायजा, NDRF की टीमें मौके पर

घटना की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तुरंत संज्ञान लिया है. उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री और अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर से फोन पर बात कर घटना की पूरी विस्तृत जानकारी ली है. गृह मंत्री ने उन्हें हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया है. 

गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, दुर्घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए NDRF (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) की दो टीमें गांधीनगर से भेजी गई हैं, जिनमें कुल 90 जवान शामिल हैं. ये टीमें राहत कार्यों में स्थानीय प्रशासन की मदद कर रही हैं. इस भयावह दुर्घटना ने देश भर में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है.