UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व नेता पर जानलेवा हमला हुआ है. हमलावरों ने धारदार हथियार के साथ हमला किया है और फिर गोली भी चलाई है. इस दौरान भाजपा नेता के पीठ पर गोली लगी है. घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
ADVERTISEMENT
सोनू राठौर पर हमला
ये पूरा मामला कानपुर के रावतपुर इलाके से सामने आया है. यहां शादी समारोह से लौट रहे नेता सोनू राठौर पर कुछ हमलावरों ने पहले धारदार हथियार से वार किया और फिर पीठ में गोली मार दी. बताया जा रहा है कि पुराने विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है. सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई है.
पुलिस ने लिया एक्शन
बता दें कि पुलिस ने मुख्य आरोपी अभिषेक विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. घायल नेता का इलाज हैलेट अस्पताल में जारी है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. फरार आरोपी की भी तलाश की जा रही है. पूरी खबर ऊपर दिए गए वीडियो में देखिए.
ADVERTISEMENT









