ॐ के टैटू वाली इस लड़की के साथ कानपुर में सरताज ने खेला गंदा खेल! देखिए खुद सामने आई और सुनाया दर्द

रंजय सिंह

• 07:13 PM • 11 Jun 2025

Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से कथित लव जिहाद का एक मामला सामने आया है. यहां सरताज नामक आरोपी पर लकड़ी के साथ शारीरिक शोषण करने का आरोप.

Kanpur Crime News

Kanpur Crime News

Google CTA

Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से कथित लव जिहाद का एक मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां सरताज नामक मुस्लिम युवक ने अपना नाम बदलकर सोनू रखा फिर हिंदू लड़की को फंसाकर उसका शारीरिक शोषण किया. दावा है कि जब लड़की ने सरताज से शादी करने की मांग की तो आरोपी ने उसके सामने एक अजीब सी शर्त रख दी. फिलहाल शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस फरार आरोपी सरताज की तलाश में जुट गई है. खबर में आगे जानिए क्या है पूरा मामला?

यह भी पढ़ें...

अब तक क्या सामने आया?

कानपुर के खलासी लाइन इलाके की रहने वाली पीड़िता की उम्र 25 साल है और वह एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है. लड़की ने पुलिस कमिश्नर के यहां शिकायत पत्र देते हुए कहा कि साल 2023 में वह वॉट्सऐप के जरिए एक लड़के के संपर्क में आई. लड़के ने पहले अपना नाम सोनू बताया, फिर दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए. मगर बाद में उसे पता चला कि जिस लड़के को वो सोनू समझ रही थी, असल में वह सरताज था. 

सरताज ने की ॐ का टैटू हटाने की मांग

इसके बाद युवती ने सरताज से शादी करने की मांग की. मगर आरोप है कि सरताज ने लड़की से पहले धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने की डिमांड की. आरोप तो यह भी है कि सरताज ने लड़की से कहा कि उसके हाथ में जो ॐ का टैटू है, उसे मिटना होगा. लड़की के अनुसार, जब उसने सरताज की इस मांग को मानने से इनकार कर दिया तो उसने जान से मारने की धमकी देते हुए अंजाम भुगतने के लिए कहा. पीड़िता के अनुसार, आरोपी सरताज ने अश्लील वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी. 

पुलिस कर रही अब सरताज की तलाश

इस मामले में बजरंग दल के पूर्व नेता कृष्णा तिवारी के साथ पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर के यहां कार्रवाई के लिए एप्लीकेशन दी. अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने नवाबगंज थाने में लड़की की एप्लीकेशन पर रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. आरोपी सरताज बाबूपुरवा का रहने वाला है. एडीसीपी योगेश कुमार का कहना है कि एक लड़की ने अपने साथ युवक द्वारा गलत काम करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है. इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करके लड़की की तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ें: बड़े भाई जितेंद्र ने छोटे भाई विजेंद्र को दी दर्दनाक मौत... रिश्तों में खून की वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप