कानपुर आए पीएम मोदी ने की पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या से मुलाकात, क्या-क्या बात हुई?

रंजय सिंह

30 May 2025 (अपडेटेड: 30 May 2025, 04:17 PM)

UP News: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर दौरे पर हैं. यहां उन्होंने पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐसन्या और उसके माता-पिता से मुलाकात की है. दोनों के बीच इस दौरान क्या बात हुई? ये जानिए.

shubham dwivedi, shubham dwivedi kanpur, PM Modi meet shubham dwivedi family,  PM Modi kanpur visit, pm modi kanpur news, pm modi in kanpur, pm modi up visit, pm modi in UP, martyred shubham dwivedi

UP News

Google CTA

UP News: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर के दौरे पर हैं. अपने कानपुर दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिवार से भी मुलाकात की है. बता दें कि प्रधानमंत्री से मिलने के लिए शुभम की पत्नी ऐसन्या, शुभम के माता-पिता गए थे. पीएम मोदी ने कानपुर एयरपोर्ट पर ही शुभम द्विवेदी के परिजनों से मुलाकात की है.

यह भी पढ़ें...

पीएम मोदी और शुभम के परिजनों में क्या बात हुई?

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐसन्या, माता-पिता से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने उनसे कहा कि आतंक के खिलाफ लड़ाई खत्म नहीं हुई है. इसी के साथ पीएम मोदी ने शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐसन्या से पहलगाम घटना की सारी जानकारी ली. पीएम मोदी ने कहा कि वह परिवार के साथ खड़े हैं.

शुभम के पिता क्या बोले?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के बाद शुभम द्विवेदी के परिवार का भी रिएक्शन सामने आया है. शुभम के पिता ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर हम संतुष्ट हैं. उन्होंने हमारी सारी बातें सुनी हैं. परिवार ने ये भी कहा कि उन्होंने आज शुभम द्विवेदी के लिए शहीद की मांग नहीं की है.

हनीमून के लिए गए थे शुभम द्विवेदी और ऐसन्या

बता दें कि शुभम द्विवेदी और ऐसन्या की शादी हाल ही में हुई थी. शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए कश्मीर गए थे. आतंकी हमला वाले दिन दोनों पहलगाम का बैसरन घाटी में थे. तभी वहां आतंकी आए और उन्होंने शुभम से उसका धर्म पूछा. इस दौरान उन्होंने शुभम को

धर्म पूछ-पूछ कर मारे पर्यटक 

बता दें कि आतंकियों ने इस दौरान धर्म पूछ-पूछ कर पर्यटकों को गोलियां मारी. इस हमले में 26 लोगों की आतंकियों ने जान ली. आतंकियों ने महिलाओं और बच्चों के सामने ही पुरुषों को मारा था. इस आतंकी हमले का बदला लेने के लिए मोदी सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया और पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए.