16 साल के बेटे ने ही की अपनी मां उर्मिला देवी की हत्या? बेड के अंदर मिली बॉडी, कानपुर पुलिस भी उलझी

रंजय सिंह

• 03:52 PM • 25 Jun 2025

UP News: कानपुर की रहने वाली महिला के पति की मौत सालों पहले हो चुकी है. महिला किसी दूसरे शख्स के साथ रहती थी. उसके दोनों बच्चे भी साथ रहते थे. अब महिला का शव घर पर ही मिला है.

Kanpur, Kanpur news. Kanpur crime, Kanpur police, up news, up viral news, up crime news, कानपुर, कानपुर न्यूज, यूपी न्यूज

Kanpur news

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक महिला का शव उसके घर से बरामद किया गया है. शव को बेड के अंदर से बरामद किया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. हैरानी की बात ये है कि पुलिस ने मृतका के बडे़ बेटे को हिरासत में लिया है. पुलिस को शक है कि महिला के बड़े बेटे ने ही अपनी मां की हत्या की है.

यह भी पढ़ें...

दरअसल महिला के पति की मौत सालों पहले हो चुकी है. महिला किसी दूसरे शख्स के साथ रहती थी. उसने उसके साथ शादी नहीं की थी. महिला के साथ उसके दोनों बेटे भी रहते थे. पुलिस को शक है कि महिला के बड़े बेटे ने ही उसकी जान ली है.

कानपुर की उर्मिला देवी के साथ ये क्या हो गया?

ये सनसनीखेज मामला कानपुर के रावतपुर से सामने आया है. यहां एक फ्लैट में उर्मिला देवी अपने 2 बच्चों के साथ रहती थी. एक बेटा 16 साल का है तो दूसरा बेटा 8 साल का है. पति की मौत के बाद रंजन नाम का शख्स उसकी जिंदगी में आ गया था.

उर्मिला देवी रंजन के साथ रहने लगी थी. दोनों ने विवाह नहीं किया था. मगर वह रंजन की पत्नी बनकर ही रहती थी. बताया जा रहा है कि जब छोटा बेटा स्कूल से घर आया तो उसे घर पर मां नहीं दिखी. उसने अपनी मौसी को फोन कर दिया. जब तक मौसी घर पहुंची, तब तक शव बरामद हो चुका था और पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी.

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर का सलमान पिछले 3 सालों से पत्नी को बना रहा था सेक्स टॉय, परेशान बीवी के बदले की कहानी सुन चौंक जाएंगे

किसने मारा ये साफ नहीं

जब पुलिस ने बड़े बेटे से पूछताछ की तो पुलिस को उसपर शक हो गया. फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है. पुलिस फिलहाल जांच ही कर रही है. मृतका की बहन ने इस बात को खारिज कर दिया है कि बड़े बेटे ने हत्या की है. फिलहाल हत्यारा कौन है, ये साफ नहीं है.  पुलिस पूछताछ में भी बेटा हत्या से इनकार कर रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.