कानपुर पुलिस पर भड़कते हुए BJP नेता बोले- तुम लोगों का इलाज करके जाऊंगा, साथ ही दी ये धमकी

सिमर चावला

• 11:37 AM • 26 Jun 2024

Kanpur Police: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक भाजपा नेता पुलिस अधिकारीयों से अभद्रता करते हुए नजर आ है. बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है भाजपा नेता ने भड़कते हुए धमकी दी.

UPTak
Google CTA

Kanpur Police: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक भाजपा नेता पुलिस अधिकारीयों से अभद्रता करते हुए नजर आ है. बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है भाजपा नेता ने भड़कते हुए धमकी दी. साथ ही फोन छीनने की कोशिश करते हुए कहा कि 'तुम लोगों का इलाज करके जाऊंगा.' 

यह भी पढ़ें...

वायरल वीडियो में दिख रहा यह भाजपा नेता कौन है?

वायरल वीडियो में पुलिस से बहस करते हुए दिख रहे भाजपा नेता का नाम शैलेंद्र त्रिपाठी है. वह साउथ कानपुर में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हैं. खबर के अनुसार, शैलेंद्र त्रिपाठी अपने भतीजे के साथ, अपनी गाड़ी से कहीं जा रहे थे. बीच रास्ते में उनकी गाड़ी पुलिस ने रोक ली, जिसके बाद वो पुलिसकर्मियों से बहस करते हुए दिखे.

किस वजह से पुलिस पर भड़के भाजपा नेता? 

 

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिसकर्मियों ने वीवीआईपी कल्चर के खिलाफ चलाए गए मुहिम के तहत भाजपा नेता की गाड़ी रोक ली. फिर क्या था 'सत्ता की गर्मी' में भाजपा नेता ने अपना आपा खो दिया और अपने भतीजे के साथ पुलिसकर्मियों से कथित तौर पर अभद्रता, गाली-गलौज शुरू कर दी और फोन भी छीनने की कोशिश की. उन्होंने ने पुलिसकर्मियों को धमकाते हुए कहा कि 'तुम लोगों का इलाज करके जाऊंगा, तुम लोग झंडा देखकर काम कर रहे हो, अभी 20-30 गाड़ियों बुलवाता हूं." 

 

 

पुलिस ने क्यों रोकी भाजपा नेता की गाड़ी? 

आपको बता दें कि सीएम योगी के आदेश पर यूपी पुलिस लगातार वीवीआईपी कल्चर के खिलाफ मुहिम चला रही है. इस मुहीम के तहत उन लोगों पर कार्रवाई की जा रही है जो अपनी गाड़ी पर हूटर बजाते हैं और किसी पार्टी का झंडे लगा करके धौंस दिखाते हुए ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हैं. इसी मुहीम के तहत भाजपा नेता की गाड़ी भी रोकी गई थी.