सोनी द्विवेदी की वजह से डर के साए में जी रहा था पति योगेश तिवारी और उसका परिवार, कानपुर का ये मामला सन्न कर देगा

तनुज अवस्थी

• 03:31 PM • 26 Jun 2025

UP News: कानपुर के रहने वाले योगेश तिवारी की शादी 15 साल पहले सोनी द्विवेदी से हुई थी. मगर पिछले कुछ सालों से योेगेश का पूरा परिवार काफी डरा हुआ था. ये पूरा मामला आपके होश उड़ा देगा.

Kanpur, Kanpur news, Kanpur viral news, Kanpur viral, Kanpur police, up news, up viral news, कानपुर, कानपुर न्यूज, यूपी न्यूज

Kanpur news

Google CTA

UP News: कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के गांव मजरा भीतरगांव के रहने वाले योगेश तिवारी का विवाह 15 साल पहले बिल्हौर की रहने वाली सोनी द्विवेदी से हुआ था. दोनों के एक बेटा भी है. मगर अब योगेश तिवारी और उनकी पत्नी सोनी द्विवेदी अलग हो गए हैं. जिस तरह से ये दोनों अलग हुए हैं, वह सभी को हैरान कर रहा है.

यह भी पढ़ें...

आखिर क्या हुआ योगेश तिवारी के साथ?

दरअसल पिछले कुछ सालों से सोनी के संबंध कन्नौज के ठठिया थाना के बेहटा निवासी विकास द्विवेदी से बन गए. वह सोनी से मिलने गांव भी आता रहा. बताया जा रहा है कि इस सब से परेशान होकर योगेश तिवारी के माता-पिता ने गांव का घर भी छोड़ दिया. योगेश को भी पत्नी के संबंधों को पता चल गया. मगर वह कभी भी दोनों को साथ नहीं पकड़ पाया.

कुछ समय पहले सोनी काफी सामान लेकर अपने मायके गई. सोमवार के दिन सोनी अपने प्रेमी विकास के साथ अपने ससुराल आ गई. वह अपने प्रेमी के साथ खुद योगेश के सामने आ गई.

ये भी पढ़ें: बांदा में प्रेमिका के कहने पर 17 साल के किशोर ने जो कांड कर दिया, उसे जान हर किसी के होश उड़ गए

फिर योगेश ने ये किया

अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ देख योगेश ने फौरन गांव के लोगों को जमा किया और पुलिस को भी बुला लिया. वह अपनी पत्नी सोनी और उसके प्रेमी को मंदिर ले गया. यहां उसने पत्नी सोनी की शादी उसके प्रेमी के साथ करवा दी. इस दौरान पत्नी सोनी ने भी समझौता लिखकर दिया कि अब से उसका अपने पति योगेश से कोई संबंध नहीं है. इसके बाद योगेश ने अपनी पत्नी सोनी को उसके प्रेमी के साथ विदा कर दिया. बताया जा रहा है कि पत्नी सोनी लगातार ससुराल में विवाद कर रही थी. इससे योगेश के परिवार में सभी परेशान थे.

ये भी पढ़ें: 16 साल के बेटे ने ही की अपनी मां उर्मिला देवी की हत्या? बेड के अंदर मिली बॉडी, कानपुर पुलिस भी उलझी

पत्नी के डर की वजह से चुप था- योगेश

पति योगेश तिवारी ने पूरे मामले पर कहा, मैं उससे काफी डरा हुआ था. वह मेरे माता-पिता को भी काफी परेशान करती थी. पूरा परिवार उसके डर की वजह से कुछ बोलता नहीं था. वह धमकी भी देती थी कि वह मरवा देगी. हम सभी उसके डर में रहते थे. फिलहाल योगेश तिवारी का ये मामला चर्चाओं में बना हुआ है.