UP Board Exam 2026: गोरखपुर में परीक्षा देकर सेंटर से बाहर आई पलक चौधरी क्यों रोने लगी?

रवि गुप्ता

• 12:58 PM • 19 Feb 2026

UP Board Exam: गोरखपुर में यूपी बोर्ड का पहला पेपर देकर निकली छात्रा पलक चौधरी भावुक हो गईं. जानिए क्यों उनका पेपर छूट गया और डीआईओएस ने सुरक्षा व नकल रोकने के लिए क्या इंतजाम किए हैं.

Google CTA

उत्तर प्रदेश बोर्ड (UP Board) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं. गोरखपुर के जुबली इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर निकली छात्राओं और छात्रों से बातचीत में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. पलक चौधरी नाम की एक छात्रा परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते ही रोने लगी. उसने बताया कि समय का सही प्रबंधन न कर पाने के कारण कुछ महत्वपूर्ण सवाल उनसे छूट गए. अन्य छात्रों जैसे गौसुल आजम और अनम फातिमा ने बताया कि हिंदी का पेपर बहुत आसान था और जो तैयारी करके आए थे, वही सवाल पूछे गए. छात्रों का अगला पेपर इंग्लिश का है, जिसकी तैयारी के लिए वे अब घर जाकर रिवीजन करेंगे.

यह भी देखें...

सुरक्षा और नकल विहीन परीक्षा के इंतजाम

छात्राओं ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं. हर कमरे में आगे और पीछे दो-दो सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं और नकल की कोई गुंजाइश नहीं है. गोरखपुर के डीआईओएस (DIOS) अमरकांत सिंह ने बताया कि जिले में हाईस्कूल के 67,424 और इंटरमीडिएट के 64,124 बच्चे परीक्षा दे रहे हैं. कंट्रोल रूम से न केवल परीक्षा के दौरान निगरानी की जा रही है, बल्कि रात के समय स्ट्रांग रूम (जहाँ प्रश्न पत्र रखे हैं) की भी सीसीटीवी से मॉनिटरिंग की जा रही है.

केंद्रों पर छात्राओं के लिए अलग वॉशरूम और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं. बोर्ड के निर्देशानुसार, अगर कोई छात्र किसी कारणवश आधे घंटे तक विलंब से पहुंचता है, तो उसे भी प्रवेश देने की अनुमति दी गई है.