हाथरस में प्यारेलाल ने दिव्यांग बेटी को पीठ पर बिठा दिलाई यूपी बोर्ड परीक्षा, भावुक कर देगी ये कहानी

Hathras Father Daughter Viral Video: हाथरस में एक पिता ने साबित कर दिया कि बच्चों के लिए पिता के कंधे कभी कमजोर नहीं होते. मजदूर पिता प्यारेलाल ने अपनी दिव्यांग बेटी को पीठ पर लादकर यूपी बोर्ड की परीक्षा दिलाई. देखिए यह दिल छू लेने वाली रिपोर्ट.

यूपी तक

• 12:31 PM • 19 Feb 2026

follow google news

उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक बेहद भावुक कर देने वाली तस्वीर सामने आई है. यहां एक पिता ने अपनी दिव्यांग बेटी के सपनों को पूरा करने के लिए अपने कंधों का सहारा दिया है. यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के दौरान यह कहानी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. हाथरस के प्यारेलाल जब अपनी दिव्यांग बेटी मान्या को हाईस्कूल की परीक्षा दिलाने के लिए अपनी पीठ पर बिठाकर परीक्षा केंद्र पहुंचे तो हर कोई देखता रह गया. 

यह भी पढ़ें...

मान्या जब कक्षा 9 में थी, तब एक दर्दनाक हादसे में मशीन में फंसने की वजह से उसके दोनों पैर खराब हो गए थे. शारीरिक अक्षमता के बावजूद मान्या ने हिम्मत नहीं हारी और अपने पिता से कहा कि वह पढ़ाई जारी रखकर अपनी मंजिल तक पहुंचना चाहती है. प्यारेलाल पेशे से एक मजदूर हैं और कड़ी मेहनत करके घर चलाते हैं और बेटी की पढ़ाई का खर्चा उठाते हैं. 

वे बताते हैं कि वह अपनी पुरानी विक्की (स्कूटर) से बेटी को लाते हैं और फिर पीठ पर बिठाकर स्कूल या परीक्षा केंद्र के अंदर तक ले जाते हैं. उनका कहना है कि अगर उनकी बेटी पढ़-लिख जाएगी, तो उसकी जिंदगी सुधर जाएगी और वह अपने पैरों पर खड़ी हो सकेगी. यह हृदयस्पर्शी दृश्य सिकंदरा राव तहसील के आर्य कन्या इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर देखा गया. इसे देखकर वहां मौजूद अन्य लोग भी भावुक हुए.