पुलिस अधिकारी नहीं उठाते विधायकों और नेताओं के फोन! विधानसभा में शिकायत हुई तो आया ये आदेश

UP News: पूर्वांचल में पुलिस अधिकारियों की शिकायत अब यूपी विधानसभा तक पहुंच गई है और सरकार ने भी मामले का संज्ञान ले लिया है. इस समय कई विधायक और नेता पुलिस अधिकारियों से नाराज हैं. जानिए मामला.

यूपी तक

• 07:37 PM • 18 Feb 2026

follow google news

UP News: उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में पुलिस अधिकारी विधायकों और नेताओं के फोन नहीं उठा रहे हैं. ये बात अब कई नेता कह रहे हैं. दरअसल पिछले काफी समय ये मामला चर्चाओं में बना हुआ था. मगर अब उत्तर प्रदेश विधानसभा तक ये मामला चला गया है. विधायकों का कहना है कि पुलिस अधिकारी के फोन नहीं उठाने की वजह से जनहित के काम प्रभावित हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

सरकार ने लिया संज्ञान

बता दें कि सिद्धार्थ नगर के विधायक माता प्रसाद पांडे ने इस मामले की शिकायत विधानसभा में की है. उनके साथ कई अन्य विधायकों और नेताओं ने भी इस मामले को उठाया है. विधायकों का कहना है कि थानेदार, सिपाही और दारोगा फोन उनके फोन नहीं उठा रहे हैं. इसको लेकर नेता-विधायक काफी नाराज हैं. 

अब संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है. मंत्री सुरेश खन्ना ने साफ कहा है कि अधिकारियों को फोन उठाना होगा और उन्हें सम्मान भी देना चाहिए. बता दें कि  अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे नियमों का पालन करें और विधायकों के फोन का जवाब दें. इस विवाद ने पूर्वांचल की राजनीति और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को हिला कर रख दिया है. पूरा मामला ऊपर दिए गए वीडियो में देखिए.