समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने जेल में बिताए अपने मुश्किल दिनों को लेकर बड़ा दर्द बयां किया है. 'यूपी की बात' पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान आजम खान एक बेबाक नेता के बजाय एक लाचार और चिंतित पिता के रूप में नजर आए. करीब 5 साल 8 महीने तक जेल की सलाखों के पीछे रहने के बाद जमानत पर बाहर आए आजम खान ने बताया कि खुद जेल काटना बहुत आसान है, लेकिन अपने जवान बेटे अब्दुल्ला आजम को बगल में लेकर जेल की जिंदगी गुजारना उनके लिए सबसे बड़ी तकलीफ थी. इस दौरान उन्होंने जेल के अंदर अपनी और अपने बेटे की जान को खतरा होने और मुन्ना बजरंगी की तरह हत्या या एनकाउंटर किए जाने की आशंका भी जताई.
ADVERTISEMENT
जवान बेटे का दर्द आया सामने
पॉडकास्ट में अपना दिल खोलकर रखते हुए आजम खान ने कहा कि बड़े-बड़े जुर्म करने वाले लोग जेल नहीं जाते, लेकिन उन्हें मजबूरी में जेल जाना पड़ा. उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि जिस बेटे ने एमटेक की पढ़ाई की हो, जिसकी अभी तक शादी भी न हुई हो और जो दो बार का विधायक रह चुका हो, उसे अपने साथ जेल में देखना बेहद सख्त काम था. आजम खान ने कहा कि कोई भी इंसान शौक से जेल नहीं जाता, लेकिन उनके सामने कोई रास्ता नहीं था.
यह भी पढ़ें: सपा-कांग्रेस साथ चुनाव लड़ेंगे मगर कितनी सीटों पर कौन लड़ेगा, दिल्ली की बैठक में क्या तय हुआ?
जेल में एनकाउंटर का था खतरा
आजम खान ने जेल के भीतर अपनी सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि उनका एनकाउंटर हो सकता था या फिर जेल के अंदर ही उनकी हत्या की जा सकती थी. मुन्ना बजरंगी की हत्या का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हर तरह की आशंका मौजूद थी और उनके व उनके बेटे के खिलाफ कोशिशें भी हुईं. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अब इस बारे में कुछ कहने से कोई फायदा नहीं है क्योंकि जब न्याय करने वाला ही बहरा, गूंगा और अंधा हो जाए, तो इंसाफ की उम्मीद करना बेवकूफी है. इसके साथ ही उन्होंने पूरे आत्मविश्वास से कहा कि उन्हें कोई तोड़ या झुका नहीं सका, वे सिर्फ दिन में छह बार इबादत में झुकते हैं.
यह भी पढ़ें: सपा-कांग्रेस साथ चुनाव लड़ेंगे मगर कितनी सीटों पर कौन लड़ेगा, दिल्ली की बैठक में क्या तय हुआ?
दो बार विधायकी गंवा चुके अब्दुल्ला
एमटेक की पढ़ाई करने के बाद पिता की राजनीतिक विरासत संभालने उतरे अब्दुल्ला आजम का करियर कानूनी विवादों में घिरा रहा. वे 2017 में रामपुर की स्वार टांडा सीट से पहली बार सपा विधायक बने, लेकिन विरोधी नवाब काजिम अली खान की शिकायत के बाद हाईकोर्ट ने शैक्षणिक दस्तावेजों (1 जनवरी 1993) के आधार पर कम उम्र होने के कारण दिसंबर 2019 में उनका चुनाव रद्द कर दिया और फरवरी 2020 में उनकी विधायकी चली गई.
इसके अलावा, दो जन्म प्रमाण पत्र (1 जनवरी 1993 और 30 सितंबर 1990) बनवाने के मामले में 3 जनवरी 2019 को शिकायत दर्ज हुई थी, जिस पर 18 अक्टूबर 2023 को रामपुर कोर्ट ने आजम खान, उनकी पत्नी तंजीम फातिमा और अब्दुल्ला को दोषी मानते हुए 7-7 साल की सजा सुनाई. साल 2022 में अब्दुल्ला दोबारा स्वार टांडा से विधायक बने, लेकिन 2008 के मुरादाबाद हाईवे धरना मामले में 2 साल की सजा होने के बाद फरवरी 2023 में उनकी विधानसभा सदस्यता फिर चली गई.
यह भी पढ़ें: सपा-कांग्रेस साथ चुनाव लड़ेंगे मगर कितनी सीटों पर कौन लड़ेगा, दिल्ली की बैठक में क्या तय हुआ?
ADVERTISEMENT










