गोरखपुर के कंप्यूटर सेंटर में एक्सट्रा क्लास के बहाने छात्रा को किस कर रहा था टीचर! पकड़े जाने पर हो गई पिटाई

Gorakhpur News: गोरखपुर के एक कंप्यूटर सेंटर में शिक्षक को कथित तौर पर एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत करते हुए देखा गया है. आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा को एक्सट्रा क्लास के बहाने रोका था और फिर उसके साथ बदतमीजी की है.

UP Tak
Google CTA

Gorakhpur News: 'क्लास खत्म हो गई, तुम एक्सट्रा क्लास के लिए रुक जाओ...' यह शब्द गोरखपुर के कंप्यूटर सेंटर में एक शिक्षक के हैं, जिसे कथित तौर पर एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत करते हुए देखा गया है. आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा को एक्सट्रा क्लास के बहाने रोका था और फिर उससे बदतमीजी की है. मगर इसी दौरान छात्रा का भाई मौके पर पहुंच गया. उसने टीचर को अश्लील हरकतें करते हुए देख लिया. लड़की के भाई के साथ उसके दोस्त भी मौजूद थे. इसके बाद भाई और उसके दोस्तों ने टीचर की जमकर पिटाई कर दी. 

यह भी पढ़ें...

अब जानिए पूरा मामला

यह मामला कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के सोमहिया स्थित एक कंप्यूटर सेंटर का है. घटना बुधवार, 9 सितंबर की बताई जा रही है. आरोप है कि बुधवार को क्लास खत्म होने के बाद शिक्षक ने एक छात्रा को रोक लिया. इसी दौरान छात्रा के साथ टीचर ने बेहद ही गंदा काम किया. आरोप है कि वह छात्रा को किस कर रहा था. जब इस मामले की भनक लड़की के भाई को लगी तो वह अपने दोस्तों के साथ सेंटर पर पहुंच गया. वहां उसने शिक्षक से सवाल किया कि क्लास खत्म होने के बाद वह छात्रा के साथ कमरे में क्या कर रहा है? इसके बाद भाई और उसके साथ मौजूद युवकों ने शिक्षक को 2-3 थप्पड़ मारे. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

CO अनुराग सिंह ने क्या बताया?

सीओ अनुराग सिंह ने बताया कि टीचर जगदीश चौरसिया को हिरासत में लिया गया है. उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी शिक्षक के खिलाफ शिकायत के आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है.

यह भी पढ़ें: कर्नाटक की मरीना ने झांसी के रेलवे अधिकारी की बनाई AI से अश्लील तस्वीर और करने लगी ये काम, पीड़ित की पत्नी को भी दी धमकी