Gorakhpur Crime News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक खौफनाक खबर सामने आई है. यहां एक पति अशोक निषाद ने अपनी पत्नी नीलम देवी की कुल्हाड़ी और फवड़े से काटकर हत्या कर दी. हत्यारे पति ने इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब उसकी पत्नी कमरे में सो रही थी. आरोपी पति अशोक निषाद को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ संबंध है. इसी शक के चलते अशोक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. 20 साल पुराने इस शादीशुदा रिश्ते का अंत इतना खौफनाक होगा इसका अंदाजा किसी को नहीं था. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है.
ADVERTISEMENT
जब नींद में थी पत्नी तभी कुल्हाड़ी से किया वार
यह घटना 3 मार्च की रात करीब 1 बजे की है. घर में अशोक की पत्नी नीलम और उसके दो बच्चे सूरज और सृष्टि सो रहे थे. तभी अशोक ने नीलम को नींद में पहले कुल्हाड़ी से हमला किया. फिर पास में रखे फावड़े से उसका गला काट दिया. मां की चीख सुनकर जब बेटा सूरज वहां पहुंचा तो अशोक ने उस पर भी फावड़ा तान दिया. सूरज ने भागकर अपनी जान बचाई और घर के बाहर जाकर अपने नाना को फोन किया. इस बीच अशोक ने खुद पुलिस को कॉल करते हुए कहा कि 'मैंने पत्नी की हत्या कर दी है, लाश घर में पड़ी है.' कॉल ट्रेस कर जब पुलिस पहुंची तो अशोक लाश के पास ही बैठा मिला.
मुंबई से लौटने के बाद बढ़ा शक
जांच में सामने आया कि अशोक की शादी नीलम से 20 साल पहले हुई थी. अशोक पहले मुंबई में कारपेंटर का काम करता था. लेकिन कुछ सालों से गांव में ही रहकर खेती और पशुपालन कर रहा था. घर पर रहने के दौरान वह अक्सर पत्नी पर अवैध संबंधों का शक करता था जिसे लेकर दोनों में अक्सर झगड़े होते थे. यही शक आखिरकार मौत की वजह बना. घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी अशोक की निशानदेही पर कत्ल में इस्तेमाल कुल्हाड़ी और फावड़ा बरामद कर लिया है. बुधवार सुबह पुलिस अशोक को लेकर वापस घर पहुंची और सीन रीक्रिएट कराया. महिला के पिता राजेंद्र निषाद की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
ये भी पढ़ें: पाइल्स ऑपरेशन के बाद जब नहीं मिली छुट्टी तो दफ्तर में घुसकर लोको पायलट राजेश मीणा ने उतार दी पैंट, खूब मचा बवाल
ADVERTISEMENT









