गोंडा में शराब के बाद चिकन नहीं मिला तो पिता प्रमोद गौतम ने ली 6 साल की बच्ची की जान? पत्नी को भी किया ऐसे टॉर्चर

अंचल श्रीवास्तव

• 05:03 PM • 25 Sep 2026

Gonda Crime News: पति को शराब के नशे के बाद चिकन खाना था, लेकिन घर में चिकन बनाने को लेकर पत्नी से विवाद हो गया. यह विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. जिसकी वजह से 6 साल की बेटी की जान चली गई है.

UP Tak
Google CTA

Gonda Crime News: पति को शराब के नशे के बाद चिकन खाना था, लेकिन घर में चिकन बनाने को लेकर पत्नी से विवाद हो गया. यह विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. जिसकी वजह से परिवार में एक मौत हो गई. यह घटना गोंडा जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के हटही गांव की है. आरोप है कि घटना के वक्त पिता प्रमोद गौतम शराब के नशे में अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ मारपीट कर रहा था, जिसकी शिकार उसकी 6 साल की बेटी बन गई. हालांकि, घरवाले तुरंत बच्ची को लेकर अस्पताल गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने बच्ची की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके साथ ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है.  

यह भी पढ़ें...

शराब पीकर घर आया था पिता

हटही गांव का रहने वाला 35 साल का प्रमोद गौतम अपनी पत्नी लक्ष्मी, दो बेटों और 6 साल की बेटी के साथ रहता था. उसके माता-पिता भी पास में ही रहते हैं. 24 सितंबर की शाम को प्रमोद शराब पीकर घर आया था और साथ में चिकन भी लाया था. इसी चिकन बनाने को लेकर प्रमोद और उसकी पत्नी के बीच जोरदार विवाद हो गया.

मारपीट के बीच बच्ची को लगी चोट

बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच जमकर मारपीट होने लगी. मारपीट के दौरान उनकी 6 साल की बेटी इसकी चपेट में आ गई और गंभीर रूप से चोटिल हो गई. परिवार वाले तुरंत बच्ची को करनैलगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान

इस मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि पुलिस की शुरुआती जांच में बच्ची के शरीर पर कोई गहरे चोट के निशान नहीं मिले हैं. गोंडा के एएसपी नितेश सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की है, लेकिन वहां भी खून के कोई निशान नहीं मिले हैं.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

फिलहाल पुलिस ने बच्ची के पिता प्रमोद गौतम को हिरासत में ले लिया है. बच्ची की मौत आखिर कैसे हुई और मारपीट का उसकी मौत से क्या कनेक्शन है, इन सभी सवालों के जवाब अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएंगे. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: 2 पंडित, पत्नी और बेटे की हत्या करने वाले अरविंद सिंह की दो बेटियों को SSP आजमगढ़ अनिल कुमार लेंगे गोद