ग्रेटर नोएडा में जेवर एयरपोर्ट के पास 7.50 लाख में मिलेगा सरकारी प्लॉट, जानें किन लोगों की चमक सकती है किस्मत 

अरुण त्यागी

19 Jun 2025 (अपडेटेड: 19 Jun 2025, 04:30 PM)

YEIDA Housing Scheme News: ग्रेटर नोएडा में यमुना विकास प्राधिकरण आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आई है, जिसमें महज 7.50 लाख रुपए में अपने सपनों का घर बनाने का मौका मिल सकता है. जानें कौन लोग कर सकते हैं अप्लाई?

Greater Noida News

Greater Noida News

Google CTA

YEIDA Housing Scheme: यमुना विकास प्राधिकरण आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आई है, जिसमें महज 7.50 लाख रुपए में अपने सपनों का घर बनाने का मौका मिल सकता है. बता दें कि ग्रेटर नोएडा में श्रमिकों-मजदूरों व EWS कैटेगरी के लोगों का अपने घर का सपना जल्द ही पूरा हो सकता है. यमुना अथॉरिटी जल्द ही एक स्कीम लॉन्च करने वाली है, जिसके तहत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास सेक्टर 18 और 20 में 30 वर्ग मीटर के 8000 प्लॉट पेश किया जाएंगे. खबर में आगे जानिए क्या है पूरा मामला?

यह भी पढ़ें...

आपको बता दें कि बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद इस स्कीम को जल्द से जल्द लॉन्च कर दिया जाएगा. यमुना एक्सप्रेसवे के पास इंडस्ट्रियल और अन्य प्रोजेक्ट शुरू हो रहे हैं. एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद यहां रोजगार भी बढ़ेगा, ऐसे में श्रमिकों को ध्यान में रखते हुए ये प्लॉट सस्ते दरों पर दिए जाएंगे.

एक साथ नहीं देना होगा पैसा

यमुना प्राधिकरण के इन प्लॉट्स का साइज 30 वर्ग मीटर यानी 35 गज का होगा. योजना के मुताबिक, इसकी कीमत 7.50 लाख रुपए होगी. अच्छी बात है कि सारा पैसा एक साथ नहीं देना होगा. जिस आवेदक का नाम इस प्लॉट स्कीम में आएगा, उसे 7 साल में आसान किस्तों में पूरा भुगतान करना है. प्लॉट बुक कराने के समय आवेदक को 10 फीसदी पैसा देना होगा. बता दें कि जिसकी सालाना आय 3 लाख रुपए तक होगी, वोही इन प्लॉट्स के लिए अप्लाई कर सकता है. 

किन लोगों के लिए प्लॉट्स रहेंगे आरक्षित?

यमुना विकास प्राधिकरण के CEO अरुणवीर सिंह ने बताया कि इसमें में कुछ लोगों को आरक्षण मिलेगा. उन्होंने कहा कि जो लोग 'YEIDA क्षेत्र' में आने वाले प्रोजेक्ट्स में काम कर रहे हैं, उनके लिए 29% प्लॉट्स आरक्षित होंगे. इसके अलावा सेना से रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए 5% और YEIDA कर्मचारियों को 5 फीसदी आरक्षण मिलेगा. 

अगर यह योजना सफल रहती है तो इनकी की संख्या बढ़ाई जा सकती है. इन प्लॉट्स को लेने के लिए यूपी का निवास प्रमाण पत्र, आय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, अगर अथॉरिटी में काम कर रहे हैं, तो उसे जुड़े हुए दस्तावेज देने होंगे. प्राधिकरण की और स्कीम्स की तरह इस स्कीम के लिए भी आवेदन ऑनलाइन ही होगा. इसके बाद लॉटरी निकाली जाएगी. लकी ड्रॉ के माध्यम से लाभार्थियों को चुना जाएगा.

ये भी पढ़ें: रात 2.30 बजे नोएडा का अंकुर युवती कशिश को लेकर Ducati Scrambler बाइक से ले जा रहा था, आगे की कहानी दर्दनाक है