श्रीकांत त्यागी केस: पीड़िता को धमकाने के आरोप में गिरफ्तार हुए 6 लोगों को मिली बेल

भूपेंद्र चौधरी

• 08:14 AM • 16 Aug 2022

Noida News: नोएडा में महिला के साथ अभद्रता करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी के समर्थन में पीड़ित महिला के साथ बदसलूकी करने और उसे धमकाने…

UP Tak
Google CTA

Noida News: नोएडा में महिला के साथ अभद्रता करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी के समर्थन में पीड़ित महिला के साथ बदसलूकी करने और उसे धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए 6 लोगों को जमानत मिल गई है. वहीं, दूसरी तरफ जेल में बंद श्रीकांत त्यागी की बेल अर्जी पर आज यानी मंगलवार दोपहर 2 बजे सुनवाई होगी.

यह भी पढ़ें...

गौरतलब है कि सेक्टर 93-बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में रहने वाली पीड़ित महिला के घर लोकेंद्र त्यागी, राहुल त्यागी, रवि पंडित, प्रिंस त्यागी, नितिन त्यागी, चर्चिल राणा सहित 10 से अधिक लोग पहुंचे थे. आरोप है कि इन लोगों ने श्रीकांत त्यागी के खिलाफ मामला दर्ज कराने वाली महिला के साथ बदसलूकी की और उसे धमकाया था.

इसके बाद पुलिस ने प्रिंस त्यागी ,नितिन त्यागी, रवि पंडित, राहुल, लोकेंद्र और चर्चिल राणा को गिरफ्तार कर लिया था, जिन्हें अब बेल मिल गई है.

सनद रहे कि महिला ने सेक्टर-93बी में आवासीय सोसायटी में नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए श्रीकांत त्यागी द्वारा कुछ पेड़ लगाने पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद त्यागी ने महिला के साथ अभ्रद व्यवहार किया और उसे धक्का भी दिया था. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. इसके बाद पुलिस ने त्यागी को गिरफ्तार कर जेल भेजा.

श्रीकांत त्यागी ने जिस महिला से की गाली गलौज वो पहली बार आईं सामने, जानें क्या बताया