नोएडा: फरार आरोपी श्रीकांत त्यागी ने सूरजपुर की सीजेएम कोर्ट में सरेंडर के लिए अर्जी लगाई

यूपी तक

• 09:17 AM • 08 Aug 2022

Noida News: नोएडा स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में एक महिला से बदसलूकी करने के मामले में फरार श्रीकांत त्यागी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने…

UPTak
Google CTA

Noida News: नोएडा स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में एक महिला से बदसलूकी करने के मामले में फरार श्रीकांत त्यागी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार, सूरजपुर की सीजेएम कोर्ट में श्रीकांत त्यागी ने सरेंडर के लिए अर्जी लगाई है.

यह भी पढ़ें...

आपको बता दें कि इससे पहले सोमवार सुबह को नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर 93 स्थित त्यागी के फ्लैट के सामने किए गए अवैध निर्माण को ढहा दिया था. साथ ही GST विभाग ने भी त्यागी के खिलाफ अपनी कार्रवाई शुरू पर दी है.

त्यागी की सूचना देने पर गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की

उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी पर सोमवार को 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया. पुलिस ने बताया कि त्यागी घटना के बाद से ही फरार है जिसके बाद फेस-2 थाने ने उसकी गिरफ्तारी पर यह इनाम घोषित किया है.

पुलिस आयुक्त के कार्यालय ने बताया कि त्यागी के बारे में सूचना देने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा.

बता दें कि त्यागी का सोसाइटी में रहने वाली एक महिला से झगड़ा हो गया था जिसके बाद शुक्रवार को उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (किसी महिला पर हमला करना या आपराधिक बल का प्रयोग करना) के तहत मामला दर्ज किया गया था.

अधिकारियों के मुताबिक, बाद में उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 447 (अनाधिकार प्रवेश), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 504 (शांति भंग के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) और 506 (धमकी देना) के तहत आरोप लगाए गए.

त्यागी रविवार रात से ही फरार है और उसके खिलाफ अपनी कार पर उत्तर प्रदेश सरकार के चिन्ह का दुरुपयोग करने के आरोप में मोटर वाहन अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है.

नोएडा: थाना फेस-2 प्रभारी सस्पेंड, पुलिस कमिश्नर बोले- श्रीकांत पर लगाया गया गैंस्टर एक्ट