हमारी बेटी लक्ष्मी की बॉडी पर ये कैसे निशान... ग्रेटर नोएडा में इस युवती का मर्डर हुआ या कैसी गई जान, जांच शुरू हुई

अरुण त्यागी

• 05:50 PM • 30 May 2025

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र की मिग्सन सोसाइटी से एक विवाहिता के द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या करने का मामला सामने है. मगर मृतका के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी की ह्त्या की गई है.

Greater Noida Crime News

Greater Noida Crime News

Google CTA

Greater Noida Crime News: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र की मिग्सन सोसाइटी से एक विवाहिता के द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या करने का मामला सामने है. हालांकि मृतका के परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है. पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. 

यह भी पढ़ें...

ये है पूरा मामला 

आपको बता दें कि मूल रूप से बुलंदशहर के रहने वाली लक्ष्मी रानी की शादी ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर मिग्सन सोसाइटी में रहने वाले सौरभ से हुई थी. कुछ दिन सब ठीक-ठाक चलने के बाद, परिवार वालों की तरफ से पैसे की मांग की जाने लगी. आरोप है कि लक्ष्मी के परिजनों ने कुछ पैसे दिए थे, लेकिन उसके बावजूद भी ससुराल वाले और पैसों की मांग कर रहे थे. बताया जा रहा है कि पति सौरभ द्वारा बलेनो गाड़ी की मांग की गई. वहीं, जब एक दिन लक्ष्मी अपने मायके पहुंची तो उसने बताया कि ससुराल वालेवाली उसको धमकी देते हैं. इसके बाद लड़की के परिजन ससुराल गए और फिर समझौते के बाद वह वापस आए.  

वहीं, इस बीच गुरुवार को जब उन्होंने अपनी बेटी से बात करने की कोशिश की तो उसकी तरफ से फोन नहीं उठाया गया. इसके बाद उन्हें जब शक हुआ तो वह अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे तो देखा कि वहां पर ताला लगा हुआ था. उन्हें पता चला कि उनकी बेटी को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया है. जब अस्पताल पहुंचे तो उनकी बेटी को मृत घोषित कर दिया गया था. 

परिवार ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग पूरी न होने के कारण उनकी बेटी की हत्या की गई है. मृतका के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी की पीठ और गर्दन पर निशान है. परिजनों का दावा है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है. मृतका के परिवार की तरफ से पति, सास-ससुर, जेठ-जेठानी और देवर के खिलाफ शिकायत दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मृतका के पति को हिरासत में लिया है. 

पुलिस ने ये बताया

गौतमबुद्ध नगर मीडिया सेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 'थाना सूरजपुर में मिग्सन सोसाइटी में एक महिला लक्ष्मी उर्फ कल्लो पत्नी सौरभ राणा, उम्र करीब 27 वर्ष द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की सूचना प्राप्त हुई. सूचना प्राप्त होने पर थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर फील्ड यूनिट के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया गया. मृतका के शव का पंचायतनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. शुरुआत में घरेलू विवाद प्रकाश में आया है, जिस सम्बन्ध में थाना सूरजपुर पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है. मृतका के पति को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. अन्य आवश्यक कार्रवाई प्रचलित है."

ये भी पढ़ें: लखनऊ में SI सकीना खान ने रेपिस्ट को सीधे मार दी गोली! वायरल हो रही इस महिला अफसर की कहानी जानिए