नोएडा में ब्रांडेड कंपनियों का टैग लगा सस्ते कपड़े बेच रहा था ये कपल, जानिए पूरा गोरखधंधा

भूपेंद्र चौधरी

15 Aug 2023 (अपडेटेड: 15 Aug 2023, 03:57 AM)

Noida News: अगर आप ब्रांडेड महंगे कपड़े पहनने के शौकीन हैं तो कपड़े खरीदने से पहले सतर्क हो जाइए! दरअसल, नोएडा में इन दिनों नकली-सस्ते…

UP Tak
Google CTA

Noida News: अगर आप ब्रांडेड महंगे कपड़े पहनने के शौकीन हैं तो कपड़े खरीदने से पहले सतर्क हो जाइए! दरअसल, नोएडा में इन दिनों नकली-सस्ते कपड़ों पर बड़े ब्रांड्स के टैग लगाकर उन्हें महंगे दामों पर बेचने वाले कुछ गिरोह एक्टिव हैं. वहीं, इस बीच नोएडा पुलिस ने एक दंपति को सस्ते-नकली दाम के कपड़ों पर महंगे ब्रांड के टैग लगाकर बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है. इनके खिलाफ अब धारा 420 और कॉपीराइट एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें...

अब जानिए पूरा मामला

दरअसल, थाना सेक्टर 24 पुलिस को गरुग्राम में स्तिथ कपड़े के एक बड़े ब्रांड के तरफ से शिकायत को गई थी कि नोएडा में कुछ लोग उनकी कंपनी और अन्य बड़े ब्रांड के टैग को लगाकर नकली-सस्ते कपड़े बेच के लोगों के साथ फ्रॉड कर रहे है. और इस वजह से उनकी कंपनी की रेप्युटेशन खराब हो रही है. साथ बिजनेस में भारी नुकसान हुआ है. कंपनी की ओर से शिकायत मिलने के बाद थाना सेक्टर 24 पुलिस ने छापा मार मौके से एक दंपति को गिरफ्तार किया. दोनो पति-पत्नी पीटर इंग्लैंड और वैन हियूजन जैसी ब्रांडेड कंपनी के टैग को लगाकर नकली-सस्ते कपड़े बेच रहे थे. पुलिस ने इनके कब्जे से पीटर इंग्लैंड कंपनी की 240 नकली पेंट्स और वैन हियूजन कंपनी की 4 शर्ट्स बरामद की हैं.

पुलिस ने ये बताया

एडीसीपी शक्ति अवस्थी ने कहा कि ‘एक कंपनी से शिकायत के बाद ब्रांडेड कंपनियों के टैग को लगाकर नकली कपड़े बेचने वाले पति पत्नी को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास काफी संख्या में ब्रांडेड टैग लगे नकली पैंट्स और शर्ट्स बरामद हुए हैं. इनके खिलाफ अब धरा 420 और कॉपीराइट एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है.”