बहन को सांत्वना देने गाजियाबाद पहुंचे CM योगी, दो दिन पहले हुआ था बहनोई का निधन

मयंक गौड़

• 01:50 PM • 06 Jan 2023

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गाज़ियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित एमजीआई घरौंदा सोसायटी पहुंचें.यहां सीएम योगी अपनी बहन के घर…

UPTak
Google CTA

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गाज़ियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित एमजीआई घरौंदा सोसायटी पहुंचें.यहां सीएम योगी अपनी बहन के घर उन्हें सांत्वना देने आये हैं. बताते चलें कि सीएम योगी के बहनोई का निधन बुधवार देर रात कौशाम्बी स्थित यशोदा अस्पताल में हो गया था. गुरुवार को उनका दिल्ली की के निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार किया गया. मुख्यमंत्री योगी मुंबई में होने के कारण अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे.

यह भी पढ़ें...

सीएम योगी शुक्रवार को गाज़ियाबाद कि राजनगर एक्सटेंशन स्थित घरौंदा एमआइजी सोसाइटी पहुंचे. राजेंद्र सिंह चौधरी का परिवार इसी सोसाइटी में रहता है.

मिली जानाकारी के मुताबिक़ ब्रेन स्ट्रोक होने पर एक जनवरी की सुबह 67 वर्षीय राजेंद्र सिंह चौधरी को कौशांबी स्थित यशोदा असपताल में भर्ती कराया गया था. न्यूरो फिजिशियन डॉ सुमंतो चटर्जी, फिजिशियन डॉक्टर अंशुमन त्यागी, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ धीरेंद्र सिंघानिया की निगरानी में मुख्यमंत्री के बहनोई का उपचार हुआ. बुधवार शाम 5:30 बजे ब्रेन डेड होने पर उन्हें घर भेज दिया गया था. घर पर वह वेंटीलेटर पर थे. उनकी निगरानी के लिए डॉक्टरों की टीम मौजूद थी. सीएम योगी ने आज शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और बहन के परिवार को सांत्वना दी.सीएम योगी करीब 1 घण्टे यहां रुके थे.

हालांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुंबई में होने के कारण निगमबोध घाट नहीं पहुंच सके थे, लेकिन शुक्रवार को सीएम योगी गाजियाबाद पहुंचे और अपनी बहन से मुलाकात की. प्रशासन की ओर से पहले ही सीएम के आने की तैयारी कर ली गई थी. वह राजनगर एक्सटेंशन की एमजीआई घरौंदा सोसायटी जा सकते हैं और अपनी बहन से मिले.

मुंबई में मुकेश अंबानी से मिले सीएम योगी, कहा- UP में निवेश कीजिए…मिलेगा बेहतरीन माहौल