टॉयलेट शीट पर बैठे आशू नागर ने जैसे फ्लश बटन दबाया हुआ धमाका, अस्पताल में करना पड़ा एडमिट, नोएडा में आखिर ऐसा क्यों हुआ?

अरुण त्यागी

• 04:47 PM • 05 May 2025

Noida News: छात्र बाथरूम में टॉयलेट करने गया और शौच लिए बैठा, तभी पानी फ्लैश करने पर तेज धमाका हुआ और आग लग गई. ग्रेटर नोएडा का ये मामला हर किसी को चौंका रहा है.

Noida, Noida News, Noida Viral news, Noida viral video, Noida viral, Greater Noida, Greater Noida News, UP News, UP Viral news, up viral video, नोएडा, नोएडा न्यूज, ग्रेटर नोएडा, यूपी न्यूज

Noida News

Google CTA

Noida News:  नोएडा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. ग्रेटर नोएडा में कमोड टॉयलेट सीट में अचानक धमाका हो गया, जिसकी चपेट में एक छात्र आ गया. बताया जा रहा है कि मीथेन गैस की वजह से ये धमाका हुआ.

यह भी पढ़ें...

बताया जा रहा है कि जब छात्र बाथरूम में टॉयलेट करने गया और शौच लिए बैठा, तभी पानी फ्लैश करने पर तेज धमाका हुआ और आग लग गई. इस आग की चपेट में आने से छात्र झुलस गया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा. माना जा रहा है कि मीथने गैर की वजह से ही ये हादसा हुआ है.

ये भी पढ़ें: अब गुजरात के तेजस को हुआ सीमा हैदर से प्यार, नोएडा आकर उसके घर में घुसा, फिर किया चौंकाने वाला दावा

पूरा मामला जानिए

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-36 में सुनील प्रधान अपने परिवार के साथ रहते हैं.सुनील प्रधान ने बताया, दोपहर करीब 3 बजे उनका बेटा आशू नागर टॉयलेट के लिए गया था. वह वेस्टर्न टॉयलेट सीट पर बैठ गया. शौच के बाद जैसे ही उसने पानी के लिए फ्लश चलाया, तो वेस्टर्न टॉयलेट सीट तेज धमाके के साथ फट गई. इसके बाद अचानक से आग लग गई. 

उन्होंने बताया, विस्फोट और अचानक लगी आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आशू के चेहरा, हाथ, पैर झुलस गए. उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया. छात्र के पिता सुनील प्रधान का कहना है कि ये हादसा टॉयलेट में मीथेन गैस के एकत्रित होने की वजह से हो सकता है. दरअसल वाशरूम और किचन के बीच विंडो एसी का एग्जॉस्ट लगा है. इसके पीछे ग्रीन बेल्ट है. आशंका है कि मीथेन गैस की वजह से हादसा हुआ है.

ये भी पढ़ें: देहरादून में मुस्लिम होने की वजह से अनीश अली के परिवार को पीटा गया? वीडियो वायरल, अब पुलिस ने ये बताया

ये भी जानिए

आपको बता दें कि नोएडा प्राधिकरण के द्वारा मीथेन गैस निकालने के लिए अलग-अलग जगह पर पाइप लगाए गए थे, लेकिन वह फिलहाल में काम नहीं कर रहे हैं. इस घटना के बाद लोगों में रोष में है. उनका कहना है कि प्राधिकरण इन घटनाओं पर ध्यान नहीं देता है. जल्द से जल्द लोगों ने पाइप लाइन को दुरस्त कराने की मांग की है.

ये भी पढ़ें:‘ 1 महीने के लिए पत्नी दे दो ब्याज माफ हो जाएगा’, हनीफ की ये बात सुन शमशेर और शाजमा ने जो किया, चौंक जाएंगे