53 साल के नूरुल्ला को लगा कि उसकी 42 साल की बीवी अस्मा हो गई बेवफा! फिर सिर पर सवार हुआ खून

यूपी तक

• 01:16 PM • 06 Apr 2025

Noida News: पति नूरुल्ला ने अपनी पत्नी अस्मा के साथ जो किया, वह चर्चाओं में बना हुआ है.

Noida Crime News, Sector-15, Software Engineer Murder, Husband Accused, Hammer Attack, Asma Khan, Nurullah Haider, Suspected Affair, Police Investigation, Postmortem

Noida Crime News

Google CTA

Noida News: नोएडा के सेक्टर-15 के एक मोहल्ले में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब 53 वर्षीय नूरुल्ला हैदर ने अपनी पत्नी अस्मा की हथौड़े से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी. अस्मा एक सॉफ्टवेयर कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं, जबकि नूरुल्ला पिछले दस साल से बेरोजगार था. शक का ज़हर इतना गहरा हो चुका था कि नूरुल्ला को लगने लगा था कि उसकी पत्नी किसी और से रिश्ते में है.

यह भी पढ़ें...

पुलिस को इस जघन्य वारदात की जानकारी खुद नूरुल्ला के 19 वर्षीय बेटे ने दी, जिसने 112 पर कॉल कर कहा—"पापा ने मम्मी को मार डाला है." घटना के वक्त घर में उनका बेटा, 12 साल की बेटी और नूरुल्ला की मां मौजूद थीं. आरोपी ने पुलिस के सामने कबूल किया—"पहले मैंने उसकी गर्दन काटी, फिर हथौड़े से उसका चेहरा कुचल दिया."

आरोपी के पास से एक हथौड़ा और चाकू बरामद हुआ है. पुलिस ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया और भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (हत्या) और 61(1) (षड्यंत्र) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पारिवारिक कलह बन गई हत्या की वजह

डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया कि नूरुल्ला अपनी पत्नी के स्वभाव और व्यवहार को लेकर लगातार संदेह में रहता था. पूछताछ में उसने बताया कि अस्मा उससे अक्सर झगड़ती थी और इसी वजह से दोनों के बीच रिश्ते बेहद खराब हो चुके थे. अस्मा के जीजा ने मीडिया को बताया, "इनके बीच काफी समय से विवाद चल रहा था, मगर हमें कभी नहीं लगा था कि मामला हत्या तक पहुंच जाएगा. बेटी ने हमें सुबह फोन कर बताया, तब हम समझ भी नहीं पाए कि इतनी बड़ी घटना हो गई है." पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. सेक्टर-15 के लोग अब भी सदमे में हैं कि कैसे शक और गुस्से ने एक पति को वहशी हत्यारा बना दिया.