जिंदा जली थी निक्की भाटी... ग्रेटर नोएडा में अब 9 महीने बाद दोनों परिवारों ने क्यों लिया केस वापसी का फैसला?
यूपी तक
27 May 2026 (अपडेटेड: 27 May 2026, 02:59 PM)
Greater Noida Death Case: ग्रेटर नोएडा के चर्चित निक्की भाटी मौत प्रकरण में करीब 9 महीने बाद दोनों परिवारों के बीच पंचायत की मध्यस्थता में समझौता हो गया. बच्चों के भविष्य और संपत्ति हस्तांतरण को लेकर सहमति बनी है. अब परिवार कोर्ट में एफिडेविट देकर केस वापस लेने की प्रक्रिया शुरू करेगा.
ADVERTISEMENT


1/7
|
करीब 9 महीने बाद दोनों परिवारों में समझौता: ग्रेटर नोएडा के चर्चित निक्की भाटी मौत प्रकरण में करीब 9 महीने से चले आ रहे विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायत की मध्यस्थता में समझौता हो गया है.


2/7
|
बच्चों के भविष्य के लिए बनी सहमति: पंचायत में हुई कई दौर की बातचीत के बाद दोनों पक्ष बच्चों के बेहतर भविष्य, उनके अधिकारों को सुरक्षित करने और पारिवारिक हितों को ध्यान में रखते हुए इस सहमति पर पहुंचे हैं.
ADVERTISEMENT


3/7
|
बच्चों के नाम ट्रांसफर होगी संपत्ति: समझौते की शर्तों के तहत निक्की भाटी के बच्चों के नाम संपत्ति हस्तांतरित (प्रॉपर्टी ट्रांसफर) किए जाने पर दोनों परिवारों के बीच पूरी सहमति बन गई है.


4/7
|
ससुराल वापस लौटेंगी कंचन: इस आपसी समझौते के तहत यह भी तय किया गया है कि मृतका निक्की भाटी की बहन कंचन अब अपने ससुराल वापस लौटेंगी.
ADVERTISEMENT


5/7
|
केस वापस लेने के लिए कोर्ट में देंगे एफिडेविट: सूत्रों के अनुसार, इस समझौते के बाद अब निक्की का परिवार अदालत (कोर्ट) में शपथ पत्र दाखिल कर मामले को कानूनी रूप से वापस लेने की प्रक्रिया शुरू करेगा.


6/7
|
अगस्त 2025 में हुई थी निक्की की संदिग्ध मौत: गौरतलब है कि 21 अगस्त 2025 को ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में जिंदा जल जाने के कारण निक्की भाटी की मौत हो गई थी, जो काफी सुर्खियों में रही थी.
ADVERTISEMENT


7/7
|
पति सहित कई लोग हुए थे गिरफ्तार: निक्की की मौत के बाद परिजनों के आरोपों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पति विपिन भाटी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था, जबकि सास, ससुर और जेठ को भी जेल भेजा गया था.
( यह खबर यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रहे आशुतोष पाण्डेय ने संपादित की है.)
ADVERTISEMENT










