UP Weather Update: यूपी में 28 मई को झमाझम बारिश के साथ गिरेंगे ओले... इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट

यूपी तक

• 12:05 PM • 27 May 2026

UP Weather Update: मौसम विभाग ने 28 मई के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है, जबकि पूर्वी और मध्य यूपी के अनेक क्षेत्रों में बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम बदलने के आसार हैं.

follow google news
1

1/7

|

मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि कल यानी 28 मई को उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में ओले (Hailstorm) गिरने की संभावना है.
 

2

2/7

|

मौसम विभाग के अनुसार सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर और बुलंदशहर के क्षेत्रों में ओलावृष्टि की संभावना अधिक है.

3

3/7

|

ओले गिरने की सूची में अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं एवं इनके आस-पास के क्षेत्र शामिल हैं.
 

4

4/7

|

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया और गोरखपुर में बारिश की संभावना जताई गई है.

5

5/7

|


मौसम विभाग की लिस्ट के अनुसार संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या और अंबेडकर नगर में पानी बरसने के आसार हैं.

6

6/7

|

मैनपुरी, इटावा, औरैया, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर के साथ-साथ ओलावृष्टि वाले सभी जिलों (सहारनपुर से लेकर बदायूं तक) में भी बारिश की संभावना बनी हुई है.

7

7/7

|

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि सूची में शामिल इन सभी प्रमुख जनपदों के साथ-साथ इनके आस-पास के क्षेत्रों में भी कल मौसम का यह बदलाव देखने को मिलेगा.



(इस खबर को यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रहे हर्ष पाण्डेय ने संपादित किया है.)

रिलेटेड फोटो गैलरी