UP Weather Update: भीषण गर्मी के बीच यूपी में आज होगी होगी बारिश... इन जिलों में अलर्ट जारी

यूपी तक

• 11:55 AM • 25 May 2026

UP Weather News: उत्तर प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी से जल्द राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज धूल भरी हवाएं चलने की संभावना जताई है. मौसम में बदलाव के चलते तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे लोगों को लू और उमस से राहत मिलेगी.

follow google news
1

1/5

|

उत्तर प्रदेश के लोगों को भीषण तपन से कुछ राहत मिलने की उम्मीद जगी है. मौसम विभाग ने अनुमान जताते हुए बताया है कि आज यानी 25 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है. 
 

2

2/5

|

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी यूपी के संभाग में  कहीं-कहीं वर्षा या गरज-चमक के साथ  बौछारें पड़ सकती हैं. इसके साथ ही 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है.
 

3

3/5

|

हालांकि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को अभी इस राहत के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा, क्योंकि मौसम विभाग के अनुसार कल पश्चिमी यूपी के संभाग में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने की संभावना है.

4

4/5

|

मौसम विभाग के इस ताजा बुलेटिन और पूर्वी उत्तर प्रदेश के भौगोलिक क्षेत्र के अनुसार, आज गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, आजमगढ़, मऊ, बलिया, प्रयागराज, प्रतापगढ़, फतेहपुर, कौशाम्बी, मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही. में बारिश हो सकती है.
 

5

5/5

|

इन सभी जिलों में आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू होने, तेज धूल भरी आंधी चलने और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है, जिससे पिछले कई दिनों से चढ़े पारे में गिरावट दर्ज की जाएगी. 
 

 

(इस खबर को यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रहे हर्ष पाण्डेय ने संपादित किया है)

रिलेटेड फोटो गैलरी