रोजाना 10 किलो दूध, 2 किलो देसी घी और ड्राई फ्रूट खाता है ये अनोखा भैंसा..., 31 लाख की कीमत होने से खूब हो रही चर्चा
यूपी तक
• 11:52 AM • 25 May 2026
बकरीद से पहले हापुड़ के पशु बाजार में 31 लाख रुपये कीमत वाला अनोखा भैंसा लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. रोजाना 10 किलो दूध, 2 किलो देसी घी और ड्राई फ्रूट खाने वाले इस भैंसे की शाही देखभाल और शानदार कद-काठी की वजह से बाजार में इसकी खूब चर्चा हो रही है.
ADVERTISEMENT


1/7
|
हापुड़ के प्रसिद्ध पशु बाजार में इस बार 31 लाख रुपये कीमत वाला भैंसा लोगों के आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र बना हुआ है.


2/7
|
पशु व्यापारी के अनुसार भैंसे की अब तक 21 लाख रुपये तक बोली लग चुकी है और खरीदार लगातार इसमें रुचि दिखा रहे हैं.
ADVERTISEMENT


3/7
|
भैंसे को रोजाना सुबह और शाम 5-5 किलो दूध पिलाया जाता है, यानी यह प्रतिदिन करीब 10 किलो दूध पीता है.


4/7
|
इसकी खास डाइट में रोजाना 2 किलो देसी घी और ड्राई फ्रूट भी शामिल हैं, जिससे इसकी ताकत और चमक बरकरार रहती है.
ADVERTISEMENT


5/7
|
व्यापारी का कहना है कि भैंसे की फिटनेस बनाए रखने के लिए रोज लगभग 2 घंटे तक मसाज भी की जाती है.


6/7
|
बकरीद से पहले लगने वाले इस पशु बाजार में दूर-दराज जिलों से व्यापारी अपने पशु लेकर पहुंचे हैं, जिससे बाजार में भारी भीड़ देखने को मिल रही है.
ADVERTISEMENT


7/7
|
शाही खान-पान, शानदार कद-काठी और ऊंची कीमत की वजह से यह भैंसा पूरे पशु बाजार में चर्चा का विषय बना हुआ है.
( यह खबर यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रहे आशुतोष पाण्डेय ने संपादित की है.)
ADVERTISEMENT










