ताजमहल की इन 8 खूबसूरत तस्वीरों से नजर हटाना हो जाएगा मुश्किल!
यूपी तक
• 04:14 PM • 26 May 2026
Taj Mahal History, Architecture & Tourism: ताजमहल आगरा में स्थित विश्व प्रसिद्ध स्मारक है, जिसे मुगल सम्राट शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की स्मृति में बनवाया था. सफेद संगमरमर से निर्मित यह अद्भुत इमारत प्रेम, कला और मुगल वास्तुकला का प्रतीक मानी जाती है.
ADVERTISEMENT


1/8
|
ताजमहल एक भव्य मकबरा है, जिसे शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में बनवाया था. इसे दुनिया में प्रेम के सबसे बड़े प्रतीकों में गिना जाता है.


2/8
|
मुमताज महल का निधन 1631 में हुआ था. उनकी मृत्यु से दुखी शाहजहां ने उनकी स्मृति को अमर बनाने के लिए ताजमहल के निर्माण का आदेश दिया.
ADVERTISEMENT


3/8
|
ताजमहल का निर्माण 1632 ईस्वी में शुरू हुआ. मुख्य मकबरा 1648 तक तैयार हो गया, जबकि पूरा परिसर लगभग 1653 में पूर्ण हुआ.


4/8
|
सफेद संगमरमर, विशाल केंद्रीय गुंबद, चार मीनारें, सुंदर नक्काशी और कीमती पत्थरों की जड़ाई इसे विश्व की सबसे खूबसूरत इमारतों में शामिल करती है.
ADVERTISEMENT


5/8
|
ताजमहल के मुख्य वास्तुकार उस्ताद अहमद लाहौरी माने जाते हैं. इसके निर्माण में भारत, फारस और मध्य एशिया के हजारों कारीगरों ने योगदान दिया था.


6/8
|
ताजमहल को मुगल और इंडो-इस्लामिक वास्तुकला की सर्वोच्च उपलब्धियों में माना जाता है. इसकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता को देखते हुए UNESCO ने 1983 में इसे विश्व धरोहर स्थल घोषित किया.
ADVERTISEMENT


7/8
|
ताजमहल भारत की सांस्कृतिक पहचान, पर्यटन और विरासत का प्रमुख प्रतीक है. यह दुनिया के सबसे अधिक देखे जाने वाले ऐतिहासिक स्मारकों में शामिल है. ताजमहल का दीदार करने बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं.


8/8
|
सामान्य दिनों में औसतन 16,000 से 22,000 पर्यटक प्रतिदिन ताजमहल देखने आते हैं जबकि छुट्टियों और पर्यटन सीजन में यह संख्या 40,000 से अधिक तक पहुंच सकती है.
(इस खबर को यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रहे हर्ष पाण्डेय ने संपादित किया है.)
ADVERTISEMENT










