कितना घातक होता है ‘करैत सांप’ का जहर जिससे कटवाकर मेरठ की दामनी ने पति अतुल पंवार को मार डाला?

यूपी तक

• 06:14 PM • 18 Jul 2026

Meerut Crime News: मेरठ के हस्तिनापुर में पत्नी ने कथित तौर पर जहरीले करैत सांप से पति की हत्या की साजिश रची. पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस और मोबाइल से मिले अहम सबूतों के आधार पर ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का खुलासा कर आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया.

Google CTA
1

1/7

|

मेरठ के हस्तिनापुर से एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है जिसने हर किसी को हिलाकर रख दिया है. एक पत्नी ने अपने ही पति को मौत के घाट उतारने के लिए एक बेहद जहरीले सांप का सहारा लिया ताकि हत्या को महज एक हादसा साबित किया जा सके. लेकिन मेरठ पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस पूरी ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का महज़ कुछ ही घंटों में भंडाफोड़ कर दिया.
 

2

2/7

|

साल 2019 में लव मैरिज करने वाले 35 साल के अतुल पवार हस्तिनापुर में अपनी पत्नी दामिनी के साथ मिलकर कृष्णा किड्स पब्लिक स्कूल चलाते थे. शुक्रवार की सुबह अचानक दामिनी ने शोर मचाया कि अतुल को बिस्तर में सांप ने काट लिया है. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने अतुल को मृत घोषित कर दिया और उनके बिस्तर की चादर से एक सांप भी बरामद हुआ.
 

3

3/7

|

पहली नजर में यह मामला सांप के डसने से हुई सामान्य मौत का लग रहा था. लेकिन जब सीओ मवाना और थाना पुलिस मौके पर पहुंचे तो उन्हें कुछ गड़बड़ लगी. पुलिस के अनुसार सांप एक बेहद शर्मीला जानवर होता है. वह खुद चादर के भीतर घुसकर किसी पर इस तरह हमला नहीं करता. यहीं से पुलिस का शक दामिनी पर गहरा गया.

4

4/7

|

बता दें कि दामिनी ने जिस सांप को अपने पति की हत्या के लिए इस्तेमाल किया वो कोई साधारण नहीं जहरीला करैत सांप था. करैत भारत के सबसे जहरीले सांपों में से एक है. करैत सांप रात के समय बेहद सक्रिय होते हैं और अक्सर सोते हुए इंसानों के बिस्तर की गर्मी की तरफ आकर्षित होते हैं.
 

5

5/7

|

करैत का जहर न्यूरोटॉक्सिक होता है जो सीधे इंसान के नर्वस सिस्टम पर हमला करता है. सबसे डरावनी बात यह है कि जब करैत काटता है तो उसका डंक सुई की चुभन जैसा बेहद मामूली होता है और दर्द या सूजन नहीं होती. 
 

6

6/7

|

नींद में सो रहे इंसान को पता भी नहीं चलता कि उसे करैत जैसे सांप ने काटा है. सुबह होते-होते इंसान को सांस लेने में तकलीफ होने लगती है और सही समय पर एंटी-वेनम न मिलने पर पैरालिसिस या दम घुटने से मौत हो जाती है. आरोपियों ने इसी का फायदा उठाने की कोशिश की थी.
 

7

7/7

|

लेकिन पुलिस ने जब टेक्निकल सर्विलांस का सहारा लेकर दामिनी की कॉल डिटेल्स खंगाली तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. दामिनी अपने ही स्कूल के ड्राइवर तुषार उर्फ निक्की के साथ लगातार संपर्क में थी. पुलिस ने जब तुषार को हिरासत में लिया तो उसके मोबाइल से एक डिब्बे में बंद सांप की तस्वीर मिली जिसके बाद कत्ल की साजिश से पर्दा उठ गया. 
 

पूरी खबर पढ़ने के लिए आप यूपी Tak की वेबसाइट पर क्लिक करें.
 

रिलेटेड फोटो गैलरी