Sawan 2026: सावन में शनि-गुरु बनाएंगे दुर्लभ ग्रह संयोग, इन 3 राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा

यूपी तक

• 04:40 PM • 14 Jul 2026

सावन 2026 में शनि और गुरु ग्रह की चाल में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. ज्योतिष के अनुसार इस दुर्लभ ग्रह संयोग का असर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है.

Google CTA
1

1/8

|

भगवान शिव को समर्पित सावन का पवित्र महीना इस साल 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह महीना भोलेनाथ की आराधना, पूजा-पाठ और आध्यात्मिक साधना के लिए बेहद शुभ माना जाता है. इस दौरान शिव भक्त विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा कर मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करते हैं.
 

2

2/8

|

सावन 2026 में ग्रहों की स्थिति भी बेहद खास रहने वाली है. ज्योतिष के अनुसार इस पवित्र महीने में देवगुरु बृहस्पति और न्याय के देवता शनि अपनी चाल में बदलाव करेंगे. दोनों ग्रहों का परिवर्तन काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि ये ग्रह साल में सीमित बार ही अपनी चाल बदलते हैं.
 

3

3/8

|

पंचांग के मुताबिक, 27 जुलाई को शनि देव वक्री अवस्था में आने वाले हैं. इसके बाद 12 अगस्त को गुरु ग्रह अस्त होंगे और फिर 19 अगस्त को देवगुरु बृहस्पति अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. ज्योतिषविदों के अनुसार सावन के महीने में होने वाले इन बदलावों से एक दुर्लभ ग्रह संयोग बन रहा है, जिसका प्रभाव कुछ राशियों के लिए शुभ साबित हो सकता है.
 

4

4/8

|

मेष राशि के जातकों के लिए सावन का महीना आर्थिक और करियर के लिहाज से लाभदायक रह सकता है. इस अवधि में आय बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं. लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना बन सकती है. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिलने के साथ प्रमोशन के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं.
 

5

5/8

|

मेष राशि वालों के लिए व्यापार में भी सफलता के योग बन रहे हैं. कारोबार से जुड़े लोगों को किसी बड़े सौदे या महत्वपूर्ण डील में सफलता मिल सकती है. सावन में भगवान शिव की पूजा और नियमित जलाभिषेक करने से शुभ परिणामों में वृद्धि होने की मान्यता है.
 

6

6/8

|

सिंह राशि के जातकों के लिए सावन सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं. मानसिक तनाव में कमी और पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिलने के संकेत हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा होगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है.
 

7

7/8

|

सिंह राशि वालों के पारिवारिक जीवन में भी खुशहाली आने के संकेत हैं. घर का माहौल सुखद रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ सकती है. इस दौरान भगवान शिव की नियमित पूजा-अर्चना करना शुभ फलदायी माना जा रहा है.
 

8

8/8

|

धनु राशि के जातकों के लिए सावन आर्थिक समृद्धि लेकर आ सकता है. आय के नए साधन बनने और बैंक बैलेंस बढ़ने के संकेत हैं. पैतृक संपत्ति, पुराने निवेश या लंबे समय से रुके हुए प्रोजेक्ट से लाभ मिल सकता है. इस दौरान नया घर या वाहन खरीदने की योजना भी पूरी हो सकती है. पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में सकारात्मक बदलाव के लिए पूरे सावन भगवान शिव की श्रद्धा से आराधना करने की सलाह दी गई है.

रिलेटेड फोटो गैलरी