7 बच्चों को छोड़कर समधी राकेश कुमार संग भागी पत्नी... पति ने फोन किया तो उधर से मिली ऐसी धमकी
यूपी तक
• 05:27 PM • 17 Jul 2026
यूपी के कौशांबी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला आया है. आरोप है कि 7 बच्चों की मां अपने ही सगे समधी के साथ फरार हो गई. पीड़ित पति ने कोखराज थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि बेटी की शादी के दौरान समधी और उसकी पत्नी के बीच अफेयर शुरू हुआ था.
ADVERTISEMENT


1/7
|
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से सोशल मीडिया और स्थानीय गलियारों में एक अजीबोगरीब मामला तूल पकड़ रहा है. यहां कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले इंद्रराज नामक व्यक्ति ने थाने में अपनी पत्नी लक्ष्मी की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई है. इसके बाद से पूरे इलाके में गॉसिप का बाजार गर्म है.


2/7
|
पीड़ित पति के मुताबिक, सात बच्चों की मां लक्ष्मी बीते 13 जुलाई की दोपहर को अचानक घर से गायब हो गई थी. मां के इस तरह अचानक चले जाने से पूरा परिवार हैरान रह गया. शुरुआत में पति और बच्चों ने अपने स्तर पर सगे-संबंधियों और जान-पहचान वालों के यहां काफी खोजबीन की. लेकिन महिला का कहीं कोई पता नहीं चला.
ADVERTISEMENT


3/7
|
थक-हारकर जब पति ने संदेह होने पर अपने समधी राकेश कुमार को फोन मिलाया, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई.पीड़ित का आरोप है कि समधी ने सीधे मुंह बात करने के बजाय फोन पर गाली-गलौज शुरू कर दी और कहा कि तुम्हारी पत्नी अब मेरे साथ मेरी पत्नी बनकर रह रही है, तुम्हें जहां जाना है जाओ.


4/7
|
कैमरे के सामने रोते हुए पीड़ित इंद्रराज ने बताया कि कुछ समय पहले उसने अपनी बेटी का शादी छकड़िया पुरवा निवासी राकेश कुमार के बेटे से कराई थी. इसी शादी के रीति-रिवाजों और मुलाकातों के दौरान समधी राकेश और समधन लक्ष्मी के बीच नजदीकियां बढ़ीं.
ADVERTISEMENT


5/7
|
अपने सात बच्चों को बिलखता और रोता छोड़कर समधी के साथ फरार हुई महिला के इस फैसले से गांव के लोग भी हैरान हैं और तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं.


6/7
|
पीड़ित इंद्रराज का आरोप है कि उसका समधी राकेश बेहद दबंग किस्म का व्यक्ति है. वह न सिर्फ उसकी पत्नी को लेकर भागा है बल्कि अब फोन पर उसे लगातार पैसों के लिए प्रताड़ित कर रहा है और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है.
ADVERTISEMENT


7/7
|
फिलहाल, कोखराज थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और महिला की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं. पुलिस का कहना है कि अभी केवल पति के आरोप सामने आए हैं. फरार महिला और समधी के मिलने के बाद उनके बयानों के आधार पर ही असली सच्चाई सामने आएगी.
ADVERTISEMENT










