Shukra Nakshatra Parivartan 2026: शुक्र देव करेंगे पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के लिए बढ़ सकती हैं आर्थिक और पारिवारिक परेशानियां

यूपी तक

• 09:05 AM • 10 Jul 2026

16 जुलाई 2026 को शुक्र देव अपने ही पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं. इस गोचर का कुछ राशियों पर चुनौतीपूर्ण प्रभाव पड़ सकता है. जानिए किन मामलों में बरतनी होगी सावधानी और नकारात्मक प्रभाव कम करने के आसान ज्योतिषीय उपाय.

Google CTA
1

1/8

|

16 जुलाई 2026 को धन, सुख, ऐश्वर्य और भौतिक सुविधाओं के कारक शुक्र ग्रह सिंह राशि में स्थित रहते हुए अपने ही स्वामित्व वाले पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. ज्योतिषीय दृष्टि से यह परिवर्तन काफी प्रभावशाली माना जा रहा है, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा. हालांकि कुछ राशियों को इस दौरान विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.
 

2

2/8

|

शुक्र की इस स्थिति के कारण वृषभ राशि के जातकों का रुझान विलासिता और सुविधाओं पर अधिक खर्च करने की ओर बढ़ सकता है. अनियोजित खर्चों की वजह से आर्थिक संतुलन बिगड़ने की आशंका रहेगी. परिवार में विचारों का टकराव या गलतफहमी की स्थिति भी बन सकती है. इस अवधि में किसी को बड़ी रकम उधार देने या आर्थिक जोखिम लेने से बचना बेहतर रहेगा.
 

3

3/8

|

कन्या राशि के लोगों को इस गोचर के दौरान अतिरिक्त दबाव और तनाव का सामना करना पड़ सकता है. कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा तेज होने के साथ-साथ कुछ लोग आपके कार्यों में कमियां निकालने की कोशिश कर सकते हैं. इसलिए विवादों और ऑफिस की राजनीति से दूरी बनाए रखना फायदेमंद रहेगा. साथ ही स्वास्थ्य को लेकर भी लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है.
 

4

4/8

|

इस दौरान आंखों से जुड़ी परेशानी, त्वचा संबंधी समस्याएं या अत्यधिक थकान जैसी शिकायतें उभर सकती हैं. वहीं कुछ विरोधी या गुप्त शत्रु आपकी प्रतिष्ठा को प्रभावित करने का प्रयास कर सकते हैं. ऐसे में संयमित व्यवहार और सतर्कता बनाए रखना आवश्यक रहेगा.
 

5

5/8

|

शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में मिश्रित परिणाम ला सकता है. वरिष्ठ अधिकारियों या बॉस के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है. कड़ी मेहनत के बावजूद अपेक्षित परिणाम न मिलने से मन में असंतोष या निराशा पैदा हो सकती है. इसलिए धैर्य और पेशेवर रवैया बनाए रखना जरूरी होगा.
 

6

6/8

|

वृश्चिक राशि के लोगों के प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में विश्वास की कमी या संवादहीनता जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं. पार्टनर की भावनाओं को समझने और खुलकर बातचीत करने से कई समस्याओं से बचा जा सकता है. साथ ही कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह के अनुचित या शॉर्टकट तरीके अपनाने से बचना चाहिए.
 

7

7/8

|

मीन राशि के जातकों के लिए यह समय विरोधियों को मजबूत कर सकता है, जिससे तनाव बढ़ने की संभावना रहेगी. यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है तो उसमें रुकावटें या जटिलताएं सामने आ सकती हैं. पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले लोगों को आर्थिक लेनदेन पूरी पारदर्शिता के साथ करने की सलाह दी जाती है ताकि भविष्य में किसी प्रकार का विवाद न हो.
 

8

8/8

|

शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्रवार के दिन चावल, दूध, चीनी या सफेद वस्त्र जैसी सफेद चीजों का दान करना शुभ माना गया है. इसके अलावा नियमित रूप से या प्रत्येक शुक्रवार "ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः" मंत्र का 108 बार जाप किया जा सकता है. महिलाओं का सम्मान करना और घर की साफ-सफाई, विशेष रूप से दक्षिण-पूर्व दिशा को स्वच्छ रखना भी लाभकारी माना जाता है.

रिलेटेड फोटो गैलरी