कौन थी मिस पुणे रहीं ट्विशा शर्मा? सामने आई उनकी MBA से लेकर मॉडलिंग तक की पूरी कहानी
यूपी तक
• 03:25 PM • 20 May 2026
पूर्व मिस पुणे और मॉडल ट्विशा शर्मा की जिंदगी बाहर से बेहद ग्लैमरस दिखती थी, लेकिन अंदर कई संघर्ष छिपे थे. मॉडलिंग, एक्टिंग और कॉर्पोरेट करियर में पहचान बनाने वाली ट्विशा की शादी के सिर्फ पांच महीने बाद भोपाल में संदिग्ध मौत हो गई, जिसकी जांच जारी है.
ADVERTISEMENT


1/11
|
नोएडा की रहने वाली पूर्व मिस पुणे और मॉडल रहीं ट्विशा शर्मा की जिंदगी काफी ग्लैमरस दिखती थी. लेकिन अंदर से उनकी जिंदगी संघर्षों और बदलावों से भरी हुई थी.


2/11
|
ट्विशा ने मॉडलिंग, एक्टिंग और कॉर्पोरेट करियर के बीच अपनी अलग पहचान बनाई थी. लेकिन 12 दिसंबर 2025 में हुई शादी के महज पांच महीने बाद भोपाल में उनकी संदिग्ध मौत ने हर किसी को झकझोर दिया. अब उनकी जिंदगी, करियर और निजी रिश्तों को लेकर कई बातें सामने आ रही हैं.
ADVERTISEMENT


3/11
|
ट्विशा शर्मा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के नोएडा की रहने वाली थीं. ट्विशा को बचपन से ही फैशन, कैमरा और एक्टिंग में दिलचस्पी थी. कॉलेज के दिनों में उन्होंने मॉडलिंग शुरू की और धीरे धीरे कई फैशन कार्यक्रमों में हिस्सा लेने लगीं. 2009 से 2012 के बीच उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में सक्रिय रूप से काम किया. इसी दौरान उन्होंने मिस पुणे प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और पहचान बनाई. इस खिताब के बाद उनके लिए विज्ञापन, फैशन शूट और अभिनय की दुनिया के रास्ते खुले.


4/11
|
ग्लैमर की दुनिया में काम करने के बावजूद ट्विशा ने पढ़ाई को कभी नहीं छोड़ा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्विशा ने 2014 में बीबीए सावित्रीबाई फूले पूने यूनीवर्सिटी से किया था. इसके बाद उन्होंने नारसी मोनजी इंस्टिट्यूट आफ मैनेजमेंट स्टडीस (NMIMS) से डिस्टेंस MBA किया था.
ADVERTISEMENT


5/11
|
ट्विशा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थी. वह अक्सर अपनी तस्वीरें, फिटनेस, लाइफस्टाइल और ट्रैवल जर्नी से रिलेटेड फोटो पोस्ट करती थीं. सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी फॉलोइंग थी. वह कंटेंट क्रिएटर के तौर पर सक्रिय रहती थीं.


6/11
|
ट्विशा शर्मा ने मॉडलिंग के साथ साथ एक्टिंग में भी हाथ आजमाया था. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े प्रोजेक्ट्स में भी काम किया था.
ADVERTISEMENT


7/11
|
रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्विशा शर्मा की मुलाकात भोपाल के वकील समार्थ सिंह से एक डेटिंग एप के जरिए हुई थी. दोनों की बातचीत धीरे-धीरे बढ़ी और फिर रिश्ता शादी तक पहुंच गया. परिवारों की सहमति के बाद दिसंबर 2025 में दोनों ने शादी कर ली.


8/11
|
शादी के बाद ट्विशा भोपाल शिफ्ट हो गई थीं. शुरुआत में सब सामान्य बताया गया. लेकिन बाद में परिवार का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही उनके रिश्ते में तनाव शुरू हो गया था.


9/11
|
रिपोर्ट्स के अनुसार शादी के कुछ महीनों बाद ट्विशा मानसिक तनाव में रहने लगी थीं. कथित चैट्स और संदेशों में उन्होंने अपने करीबियों से कहा था कि वह खुद को 'फंसा हुआ' महसूस कर रही हैं. उन्होंने अपनी मां से घर वापस आने की इच्छा भी जताई थी.


10/11
|
परिवार का आरोप है कि उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. हालांकि ससुराल पक्ष ने इन आरोपों को खारिज किया है और जांच में सहयोग की बात कही है. पुलिस फिलहाल डिजिटल सबूत, चैट्स और परिवार के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है.


11/11
|
12 मई 2026 को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित घर में ट्विशा शर्मा मृत पाई गईं. उनकी मौत के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने न्याय की मांग शुरू कर दी. एक ऐसी लड़की, जिसने मॉडलिंग, पढ़ाई, कॉर्पोरेट दुनिया और सोशल मीडिया में अपनी अलग पहचान बनाई थी उसकी जिंदगी का अचानक इस तरह खत्म हो जाना अब देशभर में चर्चा का विषय बन गया है.
( इस खबर को यूपी तक के साथ इंटर्नशिप कर रहे हर्ष पाण्डेय ने संपादित किया है.)
ADVERTISEMENT










