Fatehpur News: रिमझिम बारिश बनी राहत की फुहार, किसानों के चेहरे खिले, डेंगू-मलेरिया से बचाव की सलाह

Newzo

• 11:10 AM • 04 Aug 2026

Fatehpur Weather Update: फतेहपुर में लगातार हो रही रिमझिम बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है, जबकि धान समेत खरीफ फसलों को बड़ा फायदा पहुंचा है. डॉक्टरों ने बारिश के मौसम में डेंगू, मलेरिया और जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए साफ-सफाई और जलभराव रोकने की सलाह दी है.

रिमझिम बारिश बनी राहत की फुहार, किसानों के चेहरे खिले, डेंगू-मलेरिया से बचाव की सलाह

रिमझिम बारिश बनी राहत की फुहार, किसानों के चेहरे खिले, डेंगू-मलेरिया से बचाव की सलाह

Google CTA

Fatehpur Weather Update: जनपद में बीते दो दिनों से लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है. उमस और भीषण गर्मी से परेशान लोगों को जहां बड़ी राहत मिली है, वहीं खेतों में खड़ी फसलों के लिए यह बारिश किसी संजीवनी से कम साबित नहीं हो रही है.

यह भी पढ़ें...

बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे आम जनजीवन भी काफी हद तक सामान्य हुआ है. धान सहित खरीफ की फसलें अब तेजी से बढ़ने लगी हैं और खेत हरियाली से लहलहा उठे हैं. लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही है. किसानों ने इस बारिश को ईश्वर का आशीर्वाद बताते हुए बेहतर पैदावार की उम्मीद जताई है.

सावन माह की शुरुआत के साथ मौसम में आए बदलाव से गिरते भूजल स्तर में भी सुधार की उम्मीद बढ़ी है. साथ ही उमस के कारण फैल रही कई मौसमी समस्याओं से भी लोगों को राहत मिलने की संभावना है.

हालांकि, बारिश के मौसम में स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतना भी जरूरी है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जे.पी. वर्मा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि घरों और आसपास साफ-सफाई बनाए रखें, कहीं भी जलभराव न होने दें तथा बरसात के दूषित पानी से बचाव करें. उन्होंने कहा कि जलभराव और गंदगी से डेंगू, मलेरिया तथा अन्य जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए समय रहते सतर्क रहना आवश्यक है.